पीएम के आगमन पर हाइटेक हुआ डीएमसीएच
पीएम के आगमन पर हाइटेक हुआ डीएमसीएच छुट्टी के दिन खुले रहेंगे 7 विभागवीवीआइपी आइसीयू बना इएनटी फोटो- 27परिचय- पीएम के आगमन को ले बना इएनटी विभाग में विशेष आइसीयू.दरभंगा. पीएम नरेंद्र मोदी के एक एवं दो नवंबर को दरभंगा में आगमन पर किसी भी संभावित घटना के मद्देनजर डीएमसीएच के इएनटी विभाग के एचओडी […]
पीएम के आगमन पर हाइटेक हुआ डीएमसीएच छुट्टी के दिन खुले रहेंगे 7 विभागवीवीआइपी आइसीयू बना इएनटी फोटो- 27परिचय- पीएम के आगमन को ले बना इएनटी विभाग में विशेष आइसीयू.दरभंगा. पीएम नरेंद्र मोदी के एक एवं दो नवंबर को दरभंगा में आगमन पर किसी भी संभावित घटना के मद्देनजर डीएमसीएच के इएनटी विभाग के एचओडी चैंबर को वीवीआइपी आइसीयू में तब्दील कर दिया गया है. इसमें एक कॉर्डिएक बेड, वेंटीलेटर, डिफिबिलेटर, बेेड मॉनिटर, इन्फ्यूजन पंप आदि उपचार के उपकरण लगा दिये गये हैं. इसके बगल में एक रिकवरी रूम को भी सजाया गया है. दूसरी ओर सर्जरी एवं मेडिसिन आइसीयू के जीवन रक्षक मशीनों को दोबारा दुरुस्त कर लिया गया है. बताया गया कि इस विभाग में आइसीयू की व्यवस्था मॉड्यूलर ओटी को लेकर की गयी है. अत्याधुनिक उपचार सामग्री से लैस एक और 1099 एंबुलेंस समस्तीपुर से मंगाया गया है. इसके अतिरिक्त डीएमसीएच का 1099 एंबुलेंस भी तैनात रहेगा. इस एंबुलेंस की मेडिकल टीम में सर्जरी, मेडिसिन, एनेस्थेशिया, हृदय रोग समेत अन्य विशेषज्ञ डॉक्टर शामिल रहेंगें. एक एंबुलेंस पीएम की सभा स्थल के पास तैनात रहेगा. मालूम हो कि पीएम नरेंद्र मोदी का आगमन दरभंगा हवाई अड्डा पर 1 नवंबर को होगा. वे वहीं से मधुबनी जिला के लिए रवाना हो जायेंगे. इसके अलावा पीएम दो नवंबर को राज मैदान में सभा को संबोधित करेंगे. रविवार को खुली रहेगी 7 विभाग अस्पताल अधीक्षक डा. एसके मिश्रा ने शुक्रवार को सात विभागों के अध्यक्षों को रविवार को अपने अपने विभागों को खोलकर तैनात रहने का आदेश जारी किया है. इसमें मेडिसिन, सर्जरी, हड्डी रोग, निश्चेतना, इएनटी, आंख एवं रेडियोलॉजी विभाग शामिल है. जारी आदेश में कहा गया है कि इमरजेंसी वार्ड, अन्य ओटी में भी वरीय डॉक्टर और स्टाफ नर्स मौजूद रहेंगे. अस्पताल अधीक्षक डा. एसके मिश्रा ने बताया कि इएनटी का आइसीयू 30 अक्टूबर को पूर्णत: तैयार हो जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










