माने मतदाता, करेंगे वोट
माने मतदाता, करेंगे वोट दरभंगा. बिरौल प्रखंड के गनौरा तड़वारा पंचायत के मतदाताओं को मना लिया गया है. अब वे मतदानल का बहिष्कार नहीं करेंगे. एसडीओ, बीडीओ और एसडीपीओ की पहल पर तीन मुद्दों को लेकर मतदान बहिष्कार करने की घोषणा करनेवाले ग्रामीणों के साथ बैठक कर समझा बुझा लिया गया है. यह मतदाता शमशान […]
माने मतदाता, करेंगे वोट दरभंगा. बिरौल प्रखंड के गनौरा तड़वारा पंचायत के मतदाताओं को मना लिया गया है. अब वे मतदानल का बहिष्कार नहीं करेंगे. एसडीओ, बीडीओ और एसडीपीओ की पहल पर तीन मुद्दों को लेकर मतदान बहिष्कार करने की घोषणा करनेवाले ग्रामीणों के साथ बैठक कर समझा बुझा लिया गया है. यह मतदाता शमशान और मध्य विद्यालय परिसर में पौधरोपण कराने, मध्य विद्यालय तड़वारा तक विद्युत का पोल गड़वाने, पथ निर्माण को लेकर मतदान नहीं करने की घोषणा की थी. मतदान करने का निर्णय लेने की जानकारी एसएसपी एके सत्यार्थी ने जिला निर्वाचन पदाधिकारी को दी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










