नीतीश अब नहीं बन सकते सीएम : उमा

Updated:
विज्ञापन

केवटी (दरभंगा) : तिरंगा के लिए अपना सिर भी चढ़ाना पड़े तो उससे पीछे नहीं हटूंगी. मुख्यमंत्री की कुरसी तो काफी छोटी चीज है. तिरंगा की शान गाय, गरीब व नारी के लिए सेवा में मर भी जाउंगी तो कोई गम नहीं. केंद्रीय जल संसाधन मंत्री उमा भारती ने प्रखंड के बाढ़ पोखर मैदान में […]

विज्ञापन
केवटी (दरभंगा) : तिरंगा के लिए अपना सिर भी चढ़ाना पड़े तो उससे पीछे नहीं हटूंगी. मुख्यमंत्री की कुरसी तो काफी छोटी चीज है. तिरंगा की शान गाय, गरीब व नारी के लिए सेवा में मर भी जाउंगी तो कोई गम नहीं. केंद्रीय जल संसाधन मंत्री उमा भारती ने प्रखंड के बाढ़ पोखर मैदान में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए उक्त बातें कही.
उन्होंने कहा कि राजा भगीरथ के बाद नरेंद्र मोदी ही दूसरे व्यक्ति हैं जिन्होंने गरीबों और गंगा के लिए कार्य शुरू किया है. 20 हजार करोड़ रुपया सिर्फ गंगा नदी को अविरल, निर्मल बनाने के लिए दिया. महज तीन वर्षों में कार्यों को संपन्न भी करना है. नीतीश कुमार पर प्रहार करते हुए कहा कि जीवन में अब मुख्यमंत्री नहीं बन सकते. भाजपा के साथ जब नीतीश कुमार थे तो राज्य में राम राज्य था. वहीं जब लालू के संग गये तो जंगलराज टू शुरू हो गया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन