पीएम के कार्यक्रम में लगेंगे ढाई सौ पुलिस अधिकारी
पीएम के कार्यक्रम में लगेंगे ढाई सौ पुलिस अधिकारी बाहर से पहुंचे 900 पुलिस के जवान सुरक्षा की कमान रहेगी एसपीजी के हाथ दरभंगा. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सभा को लेकर सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध में प्रशासन जुट गया है. सभा स्थल राज मैदान के चारों ओर से किलाबंदी करने के लिए पर्याप्त संख्या में […]
पीएम के कार्यक्रम में लगेंगे ढाई सौ पुलिस अधिकारी बाहर से पहुंचे 900 पुलिस के जवान सुरक्षा की कमान रहेगी एसपीजी के हाथ दरभंगा. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सभा को लेकर सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध में प्रशासन जुट गया है. सभा स्थल राज मैदान के चारों ओर से किलाबंदी करने के लिए पर्याप्त संख्या में पुलिस बल मंगवा लिये गये हैं. एसएसपी अजीत कुमार सत्यार्थी ने इस संबंध में बताया कि इस कार्यक्रम में कुल 1100 जवान लगाये जायेंगे. इसमें 200 स्थानीय तथा बाहर से 900 जवान बुलाये गये हैं. बाहरी परिसर की चेकिंग में रैफ के जवान लगे रहेंगे. प्रदेश से कुल 250 पुलिस पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति इसके मद्देनजर की गयी है. सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए चाक-चौबंद व्यवस्था हो रही है. उल्लेखनीय है कि आगामी 2 नवंबर को एक चुनावी सभा को संबोधित करने के लिए श्री मोदी यहां आ रहे हैं. इस नजरिए से राज मैदान में बेरिकेडिंग का काम लगभग पूरा कर लिया गया है. वहीं नये मंच का निर्माण भी अंतिम चरण में है. इसी मंच से श्री मोदी आमजन को संबोधित करनेवाले हैं. यहां बता दें कि जहां बाहरी परिसर व आयोजन स्थल के सुरक्षा की कमान पुलिस महकमा के हाथ रहेगी, वहीं पीएम की सुरक्षा में एसपीजी भी मौजूद रहेगी. इसको लेकर पीएमओ से विशेष दल यहां कैंप कर रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










