पूर्व जिलाध्यक्ष जगदीश साह सहित छह पर भाजपा की कार्रवाई

Updated:
विज्ञापन

पूर्व जिलाध्यक्ष जगदीश साह सहित छह पर भाजपा की कार्रवाईपूर्व मेयर अजय पासवान पर भी हुई कार्रवाई दरभंगा. पार्टी विरोधी गतिविधि में शामिल रहने पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मंगल पांडेय ने पूर्व जिलाध्यक्ष जगदीश साह सहित छह लोगों पर कार्रवाई की है. जानकारी के अनुसार पूर्व जिलाध्यक्ष श्री साह, पूर्व महामंत्री अनिल झा एवं […]

विज्ञापन

पूर्व जिलाध्यक्ष जगदीश साह सहित छह पर भाजपा की कार्रवाईपूर्व मेयर अजय पासवान पर भी हुई कार्रवाई दरभंगा. पार्टी विरोधी गतिविधि में शामिल रहने पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मंगल पांडेय ने पूर्व जिलाध्यक्ष जगदीश साह सहित छह लोगों पर कार्रवाई की है. जानकारी के अनुसार पूर्व जिलाध्यक्ष श्री साह, पूर्व महामंत्री अनिल झा एवं हेमचंद्र सिंह को 6 वर्षों के लिए प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित कर दिया है, जबकि प्रदेश अध्यक्ष ने पूर्व मेयर अजय पासवान, दया शंकर झा एवं किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष उदयशंकर चौधरी को 6 वर्षों के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया है. ज्ञात हो कि पार्टी में उपेक्षा से आहत पूर्व जिलाध्यक्ष श्री साह ने दरभंगा विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ रहे हैं. श्री साह के समर्थन में सहयोग देने के आरोप में ही पूर्व मेयर अजय पासवान सहित छह लोगों को पार्टी से निष्कासित किया गया है. जिला मीडिया प्रभारी अमलेश झा ने यह जानकारी दी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन