मच्छरों : 10 लाख का फॉगिंग मशीन खराब

Updated:
विज्ञापन

मच्छरों : 10 लाख का फॉगिंग मशीन खराबबेनीपुर. लाख प्रयास के बावजूद नगर परिषद का दस लाख का फॉगिंग मशीन चालू नहीं हो सका. इस कारण नगरवासी मच्छरों के आतंक से परेशान हैं. ज्ञात हो कि विगत एक वर्ष पूर्व नगर परिषद द्वारा मेसर्स रीता इंटरप्राइजेज सानू भवन पटना से 9 लाख 95 हजार रुपये […]

विज्ञापन

मच्छरों : 10 लाख का फॉगिंग मशीन खराबबेनीपुर. लाख प्रयास के बावजूद नगर परिषद का दस लाख का फॉगिंग मशीन चालू नहीं हो सका. इस कारण नगरवासी मच्छरों के आतंक से परेशान हैं. ज्ञात हो कि विगत एक वर्ष पूर्व नगर परिषद द्वारा मेसर्स रीता इंटरप्राइजेज सानू भवन पटना से 9 लाख 95 हजार रुपये में फॉगिंग मशीन खरीद किया गया, पर आपूर्तिकर्ता द्वारा घटिया मशीन आपूर्ति कर दिये जाने के कारण एक माह के अंदर मशीन खराब हो गया. उस दिन से वह बेकार पड़ा हुआ है. इसके मरम्मत के लिए कार्यपालक अधिकारी द्वारा लिखा भी गया पर इसका उसपर कोई प्रभाव नहीं दिख रहा है. इस संबंध में पूछने पर कार्यपालक अधिकारी शैलेश कुमार ने कहा कि उक्त मशीन तीन साल की वारंटी अवधि में है. बुधवार को पुन: आपूर्तिकर्ता को नोटिस दिया गया है कि यदि शीघ्र मरम्मत नहीं किया गया तो कानूनी कार्रवाई की जायेगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन