उपेक्षा से आहत हैं कांग्रेस के समर्पित कार्यकर्ता : सन्हिा

Updated:
विज्ञापन

उपेक्षा से आहत हैं कांग्रेस के समर्पित कार्यकर्ता : सिन्हा फोटो- 2परिचय- प्रेसवार्ता करते कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रामजतन सिंहा व अन्य.दरभंगा. कांग्रेस पार्टी में समर्पित कार्यकर्ताओं की घोर उपेक्षा हो रही है. समर्पित कार्यकर्ताओं को दरकिनार कर जन आधार विहीन कार्यकर्ताओं को तरजीह दी जा रही है. इस उपेक्षा से पुराने कांग्रेसी नेता […]

विज्ञापन

उपेक्षा से आहत हैं कांग्रेस के समर्पित कार्यकर्ता : सिन्हा फोटो- 2परिचय- प्रेसवार्ता करते कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रामजतन सिंहा व अन्य.दरभंगा. कांग्रेस पार्टी में समर्पित कार्यकर्ताओं की घोर उपेक्षा हो रही है. समर्पित कार्यकर्ताओं को दरकिनार कर जन आधार विहीन कार्यकर्ताओं को तरजीह दी जा रही है. इस उपेक्षा से पुराने कांग्रेसी नेता व कार्यकर्ता आहत हैं. समर्पित कार्यकर्ता न तो महागंठबंधन का साथ देंगे और न ही भाजपा का. ऐसे में वक्त की मांग है कि समर्पित कार्यकर्ता इन दोनों दलों के प्रत्याशी को हराने के लिए कमर कस लें. यह बातें बुधवार को पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रामजतन सिंहा ने प्रेसवार्ता में कही. स्थानीय अनामिका होटल में आयोजित प्रेसवार्ता में उन्होंने कहा कि राजीव गांधी की हत्या के बाद से ही पार्टी के अालाकमान जन आधार वाले समर्पित कार्यकर्ताओं को दरकिनार कर बिना आधार वाले कार्यकर्ताओं को तरजीह दे रहें हैं. यह पुराने समर्पित कार्यकर्ताओं के लिए अपमानित करने जैसा है. प्रेसवार्ता में श्री सिंहा ने कहा कि मैंने पार्टी की सदस्यता से त्याग पत्र दे दिया है और पुराने कई कार्यकर्ताओं को एकत्रित कर नये पार्टी की रूपरेखा बना रहा हूं. हर जगह से समर्थन मिल रहा है, लेकिन वर्तमान परिस्थिति में कांग्रेस समेत महागंठबंधन के प्रत्याशियों को हराने का अभियान चला रखा है. इसी क्रम में दरभंगा के समर्पित कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर यह निर्णय लिया गया. मौके पर विपिन पाठक, आलोक कुमार सिंह सहित अन्य मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन