भीड़ को नियंत्रित करने को ले गार्ड ने की हवाई फायरिंग

Updated:
विज्ञापन

भीड़ को नियंत्रित करने को ले गार्ड ने की हवाई फायरिंग एक निजी चैनल के कार्यक्रम में हुआ जबरदस्त हंगामा दरभंगा. शहर के एक निजी स्कूल जेएस मैरी में मंगलवार की संध्या एक निजी चैनल के द्वारा विधानसभा चुनाव को लेकर कार्यक्रम आयोजित किये गये थे. इस कार्यक्रम में सभी दलों के प्रमुख प्रत्याशियों को […]

विज्ञापन

भीड़ को नियंत्रित करने को ले गार्ड ने की हवाई फायरिंग एक निजी चैनल के कार्यक्रम में हुआ जबरदस्त हंगामा दरभंगा. शहर के एक निजी स्कूल जेएस मैरी में मंगलवार की संध्या एक निजी चैनल के द्वारा विधानसभा चुनाव को लेकर कार्यक्रम आयोजित किये गये थे. इस कार्यक्रम में सभी दलों के प्रमुख प्रत्याशियों को बुलाया गया था. साथ ही शहर के गणमान्य लोगों को भी डिबेट में भाग लेने के लिए आमंत्रित किया गया था. बताया जाता है कि एक प्रत्याशी के कार्यक्रम स्थल पर जाने के लिए स्कूल गेट में घुसते ही उनके साथ आये करीब डेढ़ दो सौ समर्थक अंदर घुसने लगे. इस दौरान स्कूल के सुरक्षा गार्ड के साथ धक्का मुक्की भी की. बताया जाता है कि प्रत्याशी के मंच पर पहुंचते ही उनके समर्थक जबरदस्त नारेबाजी करने लगे. साथ एवं हंगामा करने पर उतर आये. गार्ड के साथ बदसलूकी भी किया जाता रहा. यह देख स्कूल के निजी गार्ड ने पांच- छह राउंड हवाई फायिरंग की. यह देख उम्मीदवार एवं उनके समर्थक वहां से खिसक गये. हंगामा भी शांत हो गया. इसके बाद निजी चैनल के द्वारा कार्यक्रम को स्थगित कर दिया गया. बताया जाता है कि इस दौरान वहां पर मौजूद पुलिसकर्मी पूरी तरह मुकदर्शक बने रहे. न तो भीड़ को नियंत्रित करने का प्रयास किया और न हीं हंगामा को शांत करने के लिए ही प्रयास किया. बता दें कि मंगलवार को दो अलग अलग निजी चैनलों के द्वारा जेएसएस मैरी स्कूल एवं संस्कृत विवि के सभागार में विधानसभा चुनाव को लेकर कार्यक्रम आयोजित किये गये थे. हालांकि संस्कृत विवि में आयोजित कार्यक्रम काफी शांतिपूर्ण रहा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन