केंद्र की राशि खर्च करने में विफल है सरकार

Updated:
विज्ञापन

केंद्र की राशि खर्च करने में विफल है सरकार राजग सरकार से ही राज्य का विकासफोटो- 8 व 9परिचय- संबोधित करते सांसद मनोज तिवारी व अन्य एवं आपस में भिड़ते भाजपा व जदयू कार्यकर्ता. बहादुरपुर/केवटी. बिहार के विकास के लिए राशि की कमी नहीं है. वर्तमान में भी इंदिरा आवास, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना सहित […]

विज्ञापन

केंद्र की राशि खर्च करने में विफल है सरकार राजग सरकार से ही राज्य का विकासफोटो- 8 व 9परिचय- संबोधित करते सांसद मनोज तिवारी व अन्य एवं आपस में भिड़ते भाजपा व जदयू कार्यकर्ता. बहादुरपुर/केवटी. बिहार के विकास के लिए राशि की कमी नहीं है. वर्तमान में भी इंदिरा आवास, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना सहित अन्य योजनाओं में केंद्र से भेजी गयी 700 करोड़ से अधिक राशि राज्य सरकार बैंकों में छोड़ रखा है. ऐसी स्थिति में राज्य के चतुर्दिक विकास के लिए बिहार में भी एनडीए की सरकार चाहिए. सांसद सह भोजपुरी गायक मनोज तिवारी ने मंगलवार को बहादुरपुर के बरुआरा एवं केवटी के पिण्डारुच्छ में चुनावी सभाओं में उक्त बातें कही. उन्होंने कहा कि नीतीश, लालू व सोनिया गांधी के महागंठबंधन की सरकार में कांग्रेस ने एक लाख 84 हजार रुपये का कोयला घोटाला किया. जिस पैसा को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार लाने का काम प्रारंभ कर दिया है. इसी घोटाले को नीतीश कुमार व लालू प्रसाद दबाने में लगे हुए हैं. बिहार में जात पात की राजनीति से ऊपर उठकर एनडीए के पक्ष में मतदान करने की जरूरत है. तभी बिहार के नौजवान बेरोजगारों को बाहर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी. श्री तिवारी ने दो गाने से सभा को संबोधित करते हुए लोगों का दिल जीत लिया. सांसद मनोज तिवारी ने बहादुरपुर विधानसभा के भाजपा प्रत्याशी हरि सहनी को भारी मतों से विजय बनाने की अपील की. पूर्व एमएलसी कामेश्वर चौपाल ने कहा कि पूरे बिहार में एनडीए की लहर है. सभा को भाजपा प्रत्याशी हरि सहनी, मुंगेर के भाजपा प्रत्याशी प्रणव कुमार यादव, मुरारी मोहन झा, राजीव कुशवाहा, पंचायत के मुखिया सूरज पासवान, देव कुमार झा, उज्ज्वल कुमार झा आदि ने संबोधित किया. कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा के पंचायत अध्यक्ष रामचंद्र यादव, मंच संचालन मंडल अध्यक्ष रामाशंकर प्रसाद ठाकुर एवं विवेकानंद पासवान ने किया.अहंकार में सीएम कर रहे राज्य का अहितकेवटी. बिहार संकट में है, जो सभी को दिखाई नहीं पड़ रहा है. नीतीश कुमार अहंकार में राज्य को जला रहे हैं. बिहार के युवा के भविष्य के लिए सरकार को बदलिये. उक्त बातें भाजपा सांसद व भोजपुरी गायक व अभिनेता मनोज तिवारी ने पिण्डारुच्छ स्थित बलुआहा मैदान में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कही. करीब 20 मिनट के संबोधन मेें हिंदी, भोजपुरी में सोनिया गांधी, लालू-नीतीश पर जमकर निशाना साधा और उनकी आलोचना की. वहीं राज्य के विकास के लिए स्थानीय राजग प्रत्याशी अशोक कुमार यादव को भारी मतों से विजयी बनाने की अपील की. पूर्व एमएलसी कामेेश्वर चौपाल ने कहा कि बिहार परिवर्तन की राह पर चल पड़ा है. सभा की अध्यक्षता ललित चौधरी ने किया. सभा में राजेंद्र चौपाल, सचिन जैन, विमल कुमार झा, देवनारायण यादव सहित दर्जनों वक्ताओं ने संबोधित किया. इस दौरान अंदामा गांव निवासी डा. विनोद कुमार सिंह सहित पूर्व राजद अध्यक्ष छेदी सहनी अपने आधा दर्जन कार्यकर्त्ता सहित मंगलवार को भाजपा में शामिल हो गये. शिलापट्ट को झंडा से ढकने को ले बकझकबहादुरपुर. बरुआरा गांव में सांसद मनोज तिवारी की सभा में एक शिलापट्ट को लेकर जदयू एवं राजग कार्यकर्ताओं के बीच बकझक हो गयी. जदयू के निवर्त्तमान विधायक के इस शिलापट्ट को सभास्थल के निकट भाजपा कार्यकर्त्ताओं ने कपड़ा से ढक दिया था. लेकिन जदयू कार्यकर्त्ता उसे खोलने पर अमादा थे. स्थानीय मुखिया एवं पुलिस की पहल से दोनों को शांत कर उक्त झंडा को हटा दिया गया. इसके बाद वहां सभा हुई.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन