बिहार के संपूर्ण विकास के लिए भाजपा की सरकार बनायें : रेल राज्य मंत्री

Updated:
विज्ञापन

बिहार के संपूर्ण विकास के लिए भाजपा की सरकार बनायें : रेल राज्य मंत्री फोटो : 11परिचय : जनसंपर्क अभियान चलाते रेल राज्य मंत्री मनोज सिन्हा. सिंहवाड़ा. केन्दीय रेल राज्य मंत्री मनोज सिन्हा ने मंगलवार को जाले विधान सभा के रामपुरा एवं भरवारा में सघन जनसंपर्क अभियान चलाया. जनसंपर्क के दौरान मंत्री ने उपस्थित लोगों […]

विज्ञापन

बिहार के संपूर्ण विकास के लिए भाजपा की सरकार बनायें : रेल राज्य मंत्री फोटो : 11परिचय : जनसंपर्क अभियान चलाते रेल राज्य मंत्री मनोज सिन्हा. सिंहवाड़ा. केन्दीय रेल राज्य मंत्री मनोज सिन्हा ने मंगलवार को जाले विधान सभा के रामपुरा एवं भरवारा में सघन जनसंपर्क अभियान चलाया. जनसंपर्क के दौरान मंत्री ने उपस्थित लोगों से कहा की यदि बिहार का संपूर्ण विकास चाहते हैं तो केन्द्र की तरह बिहार में भी भाजपा की सरकार बनायें. जिस तरह से प्रधानमंत्री का डंका पूरे विश्व में बज रहा है, ठीक उसी प्रकार से इस बार बिहार में भी बजेगा. उन्होंने महागंठबंधन को अवसरवादी गंठबंधन बताते हुए कहा कि यदि राजद को अधिक सीटें मिली तो बिहार का मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव बेटा बनेगा, न की नितीश कुमार. उन्होंने कार्यक्रताओं को पूरे ईमानदारी से चुनाव में लग जाने को कहा. जनसंपर्क के दौरान जिप ओम प्रकाश ठाकुर, मंडल अध्यक्ष विजय चौधरी, युवा मोर्चा के जय प्रकाश मुन्ना, रामरेखा तिवारी, मुन्ना चौबे, विनय चौधरी सहित सैकड़ों कार्यकर्ता साथ चल रह थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन