सिंहवाड़ा में अज्ञात अधेड़ का मिला शव
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 28 Feb 2019 6:14 AM
सिंहवाड़ा : सोभन-एकमी बाइपास सड़क के किनारे गड्ढे में एक अधेड़ का शव पड़ा मिला है. जानकारी मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गयी. लोगों की भीड़ वहां जुटने लगी. हत्या कर शव को यहां फेके जाने की लोग आशंका जता रहे थे. सूचना सिमरी पुलिस को दी गयी. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के […]
सिंहवाड़ा : सोभन-एकमी बाइपास सड़क के किनारे गड्ढे में एक अधेड़ का शव पड़ा मिला है. जानकारी मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गयी. लोगों की भीड़ वहां जुटने लगी. हत्या कर शव को यहां फेके जाने की लोग आशंका जता रहे थे.
सूचना सिमरी पुलिस को दी गयी. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दी. मृतक के शरीर पर पैंट एवं उजले रंग का ट्राउजर है. सिर पर जख्म एवं आंख के नीचे काले धब्बे का निशान था. थानाध्यक्ष धीरज कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव को शिनाख्त के लिए 72 घंटे तक डीएमसीएच स्थित शीतगृह में रखा जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










