सेंट्रल जेल में कैदी की मौत रंगदारी मामले में तीन माह से था बंद
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 17 Sep 2017 6:42 AM
विज्ञापन
अस्पताल में चिकित्सकों ने किया मृत घोषित, पहले भी हुआ था भर्ती जेल प्रशासन ने बताया बीमार टीबी की शिकायत का शक मोतिहारी : सेंट्रल जेल मोतिहारी के एक विचाराधीन बंदी की मौत हो गयी. वह शनिवार की शाम अचानक खून की उल्टी करने लगा. जेल प्रशासन ने उसे आनन-फानन में सदर अस्पताल भेजा, जहां […]
विज्ञापन
अस्पताल में चिकित्सकों ने किया मृत घोषित, पहले भी हुआ था भर्ती
जेल प्रशासन ने बताया बीमार टीबी की शिकायत का शक
मोतिहारी : सेंट्रल जेल मोतिहारी के एक विचाराधीन बंदी की मौत हो गयी. वह शनिवार की शाम अचानक खून की उल्टी करने लगा. जेल प्रशासन ने उसे आनन-फानन में सदर अस्पताल भेजा, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. मृतक मुफस्सिल थाना के चंद्रहिया गांव का अशोक कुमार राय बताया जाता है, उसे रंगदारी मामले में पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा था.
जेल अधीक्षक मनोज कुमार ने बताया कि अशोक 24 जून को जेल में आया था. जेल आने के तीन-चार दिन बाद ही उसकी तबीयत खराब हो गयी. खांसी व बुखार की शिकायत पर उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा गया था. चार दिनों तक अस्पताल में उसका इलाज चला, उसके बाद चिकित्सकों ने उसे अस्पताल से डिस्चार्ज किया तो फिर उसे जेल लाया गया.
तब से जेल के चिकित्सकों की देख-रेख में था. उन्होंने बताया कि बीमार के कारण खून की उल्टी से उसकी मौत हुई है. हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा. जेल अधीक्षक ने कहा कि बंदी के मौत की सूचना पुलिस के माध्यम से उसके परिजनों को दी गयी है. न्यायिक दंडाधिकारी की मौजूदगी में उसका पोस्टमार्टम होगा. इसके लिए कागजी प्रक्रिया चल रही है. पोस्टमार्टम की वीडियोग्राफी करायी जायेगी. इधर सूचना पर अस्पताल पहुंचे रिश्तेदारों ने बताया कि अशोक को टीबी की शिकायत पर जेल से सदर अस्पताल भेज कर इलाज कराया गया था. उनका कहना है कि इलाज के दौरान टीबी निकला था या नहीं, यह चिकित्सकों की जांच रिपोर्ट से ही पता चलेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










