मोतिहारी में डिजिटल जनगणना शुरू, अब घर बैठे ऑनलाइन भरें अपनी और परिवार की जानकारी
Published by : Paritosh Shahi Updated At : 20 Apr 2026 5:46 PM
मोतिहारी में डिजिटल जनगणना शुरू (AI फोटो)
Census 2027: मोतिहारी में जनगणना 2027 को आसान बनाने के लिए स्व-गणना की प्रक्रिया शुरू हो गई है. लोग 17 अप्रैल से खुद ही ऑनलाइन अपने परिवार की जानकारी दर्ज कर रहे हैं. नगर आयुक्त ने भी लोगों से अधिक से अधिक संख्या में इस डिजिटल प्रक्रिया से जुड़ने की अपील की.
Census 2027: बिहार के मोतिहारी जिले में जनगणना की प्रक्रिया को आसान और डिजिटल बनाने के लिए स्व-गणना की शुरुआत कर दी गई है. मोतिहारी के लोग 17 अप्रैल से खुद ही अपनी और अपने परिवार की जानकारी पोर्टल पर दर्ज कर रहे हैं.
नगर निगम मोतिहारी क्षेत्र में चल रहे इस काम के तहत सोमवार को नगर आयुक्त आशीष कुमार ने खुद भी स्व-गणना कर लोगों को इसके लिए प्रेरित किया. उन्होंने नगर निगम क्षेत्र के सभी लोगों से अपील की कि ज्यादा से ज्यादा लोग इस प्रक्रिया में शामिल हों.
फर्स्ट फेज में क्या होगा
नगर आयुक्त ने बताया कि भारत की जनगणना 2027 के तहत पहले चरण में मकान सूचीकरण और मकान गणना का काम शुरू हो चुका है. 17 अप्रैल से 1 मई 2026 तक लोग खुद से स्व-गणना कर सकते हैं. इसके बाद 2 मई से 31 मई 2026 तक प्रगणक (Enumerator) घर-घर जाकर जानकारी इकट्ठा करेंगे.
उन्होंने बताया कि जब कोई व्यक्ति स्व-गणना पूरी कर लेता है और उसे स्वीकृति मिल जाती है, तो उसे एक पंजीकरण संख्या दी जाती है. यह संख्या अपने प्रगणक को देने के बाद उससे कोई सवाल नहीं पूछा जाएगा.
प्रोसेस जानिए
ऑनलाइन पंजीकरण के लिए इच्छुक लोग ऑफिसियल पोर्टल पर जाकर प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं. वहां राज्य का चयन करने और कैप्चा भरने के बाद परिवार के मुखिया का नाम और मोबाइल नंबर दर्ज करना होगा. ध्यान रहे कि मुखिया का नाम बाद में बदला नहीं जा सकता और एक मोबाइल नंबर का इस्तेमाल केवल एक ही परिवार के लिए होगा.
पंजीकरण के बाद मोबाइल पर आए एक बार उपयोग होने वाला कूट के जरिए प्रवेश करना होगा. इसके बाद जिला, पिन कोड और गांव या शहर की जानकारी भरनी होगी. पोर्टल पर दिए गए नक्शे में लाल निशान लगाकर अपने घर की सही जगह चिन्हित करना जरूरी है.
इसके बाद मकान सूचीकरण और आवास जनगणना से जुड़े सवालों के जवाब देने होंगे. पूरी प्रक्रिया के दौरान भाषा का चयन सोच-समझकर करना चाहिए, क्योंकि बाद में इसे बदला नहीं जा सकता.
प्रक्रिया पूरी होने के बाद 11 अंकों की एक खास पहचान संख्या मिलती है, जो मैसेज और ईमेल के जरिए भेजी जाती है. इसे सुरक्षित रखना जरूरी है.
बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें
इसे भी पढ़ें: नक्सलियों की बड़ी साजिश फेल, औरंगाबाद में पहाड़ के नीचे दबा मिला करबाइन और विस्फोटकों का जखीरा
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Paritosh Shahi
परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










