शराब पीते छह को किया गिरफ्तार

Updated at : 15 Sep 2017 4:08 AM (IST)
विज्ञापन
शराब पीते छह को किया गिरफ्तार

तुरकौलिया स्थित रघुनाथपुर लॉज में हुई छापेमारी मोतिहारी : उत्पाद विभाग के पर्यवेक्षण में चलाये गये अभियान में गुरुवार को तुरकौलिया थाने के रघुनाथपुर स्थित लॉज में छापेमारी की गयी. इस दौरान शराब पीते पांच लोगों पकड़े गये. लॉज अखिलेश्वर पांडेय की है. वही सीमा पर गश्ती के दौरान कुंडवाचैनपुर एसएसबी जवान की संयुक्त कार्रवाई […]

विज्ञापन

तुरकौलिया स्थित रघुनाथपुर लॉज में

हुई छापेमारी
मोतिहारी : उत्पाद विभाग के पर्यवेक्षण में चलाये गये अभियान में गुरुवार को तुरकौलिया थाने के रघुनाथपुर स्थित लॉज में छापेमारी की गयी. इस दौरान शराब पीते पांच लोगों पकड़े गये. लॉज अखिलेश्वर पांडेय की है.
वही सीमा पर गश्ती के दौरान कुंडवाचैनपुर एसएसबी जवान की संयुक्त कार्रवाई में उत्पाद टीम ने एक कारोबारी को गिरफ्तार किया. उसके पास से पांच सौ 25 लीटर शराब सहित लॉज से पांच साइकिल जब्त की गयी है. पकड़े गये लोगों में हिमांशु कुमार, ऋषि राज, करण कुमार, राहुल कुमार, मिथुन साह है. उत्पाद अधीक्षक केशव कुमार ने बताया कि मामले में सभी के खिलाफ अभियोग दर्ज की जायेगी. छापेमारी टीम में उत्पाद निरीक्षक निरंजन कुमार, एकरामुल हक, दारोगा संजय कुमार, कुलवंत कुमार, प्रकाश चंद्र एवं विश्वमोहन पासवान, धर्मेंद्र झा सहित उत्पाद व सैफ बल शामिल थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन