ओडीएफ में सहयोग करेंगे कैडेट

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 15 Sep 2017 4:05 AM

विज्ञापन

बैठक. ओडीएफ अभियान को तेज करने पर बनी रणनीति, इओ ने कहा मोतिहारी : शहरी क्षेत्र को ओडीएफ बनाने के अभियान की सफलता को लेकर गुरुवार को जिले के सभी नगर निकायों के पदाधिकारियों की बैठक मोतिहारी नप सभागार में हुई. जिसकी अध्यक्षता निकाय के जिला नोडल सह नप मोतिहारी के कार्यपालक पदाधिकारी हरिवीर गौतम […]

विज्ञापन

बैठक. ओडीएफ अभियान को तेज करने पर बनी रणनीति, इओ ने कहा

मोतिहारी : शहरी क्षेत्र को ओडीएफ बनाने के अभियान की सफलता को लेकर गुरुवार को जिले के सभी नगर निकायों के पदाधिकारियों की बैठक मोतिहारी नप सभागार में हुई. जिसकी अध्यक्षता निकाय के जिला नोडल सह नप मोतिहारी के कार्यपालक पदाधिकारी हरिवीर गौतम ने की.
बैठक में निकायों के आलावा विभागयी निर्देश के आलोक में भारत स्काउट गाइड, नेशनल कैडेट एनसीसी,नेहरू युवा संगठन एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के प्रतिनिधिगण ने भाग लिया. इस दौरान जिले के दो नगर परिषद सहित सभी नगर पंचायत को खुले में शौच से मुक्ति की
लक्ष्य की प्राप्ति को लेकर विचार-विमर्श हुई. नगर पंचायत के कार्य योजनाओं की समीक्षा की गयी. वही अभियान को तेज कर सभी निकायों में ओडीएफ टारगेट को एचीव करने का निर्णय लिया गया.
इस दौरान सरकारी निर्देश के आलोक में संबंधित संगठनों से जन-जागरूकता में सहयोग लेने पर सहमति बनी. जिसमें एनसीसी कैडेट,भारत स्काउट गाइड एवं राष्ट्रीय सेवा के सदस्यों के माध्यम से लोगों के बीच जागरूकता के लिए अभियान चलाने का निर्णय लिया गया. बैठक में उपस्थित संबंधित एजेंसी के प्रतिनिधियों को निकाय क्षेत्रों में सक्रिय सदस्यों के माध्यम से जन-जागरूकता में सहयोग करने की अपील की गयी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन