रंगदारी नहीं देने पर तीनों व्यवसायियों को चेतावनी

Updated at : 14 Sep 2017 5:16 AM (IST)
विज्ञापन
रंगदारी नहीं देने पर तीनों व्यवसायियों को चेतावनी

मोतिहारी : शहर के हिंदी बाजार के तीन व्यवसायियों से अपराधियों ने फिर 30-30 लाख की रंगदारी मांगी है. रंगदारी न देने पर गोली खाने की भी चेतावनी दी है. ये व्यवसायी है हिंदी बाजार के स्वर्ण व्यवसायी बलराम प्रसाद, रेडीमेड व्यवसायी मोनू सिंह व एलआइसी एजेंट श्यामप्रकाश है. सोमवार की सुबह नौ बजे व […]

विज्ञापन

मोतिहारी : शहर के हिंदी बाजार के तीन व्यवसायियों से अपराधियों ने फिर 30-30 लाख की रंगदारी मांगी है. रंगदारी न देने पर गोली खाने की भी चेतावनी दी है. ये व्यवसायी है हिंदी बाजार के स्वर्ण व्यवसायी बलराम प्रसाद, रेडीमेड व्यवसायी मोनू सिंह व एलआइसी एजेंट श्यामप्रकाश है.

सोमवार की सुबह नौ बजे व 9.30 बजे रंगदारी के लिए धमकी भरा मैसेज आया था. अपराधियों ने चार दिनों का समय दिया था रंगदारी के लिए. बुधवार को फिर इन व्यवसायियों को केके सिंह के नाम से फोन आया और कहा गया कि रंगदारी दोगे या गोली खाओगे. डीएसपी पंकज रावत ने बताया कि अपराधियों के ठिकानों को चिह्नित किया जा रहा है. अनुसंधान में टावर लोकेशन पटना का मिल रहा है. पुलिस अपराधियों को गिरफ्तार कर सलाखों के अंदर करेगी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन