ओपी प्रभारी के घर में मचा कोहराम

Updated at : 12 Sep 2017 6:00 AM (IST)
विज्ञापन
ओपी प्रभारी के घर में मचा कोहराम

मधुबन/फेनहारा : मुजफ्फरपुर के पानापुर अकुराहां में भीषण सड़क दुर्घटना में घायल ओपी प्रभारी डीएन झा फेनहारा थाने के इब्राहिमपुर परसौनी के रहनेवाले हैं, जिनका पूरा परिवार मुजफ्फरपुर के बैरिया में रहते हैं. गांव के स्व. राधा झा के तृतीय पुत्र डीएन झा तीन भाइयों में सबसे छोटा है. पिता की मृत्यु बचपन में हो […]

विज्ञापन

मधुबन/फेनहारा : मुजफ्फरपुर के पानापुर अकुराहां में भीषण सड़क दुर्घटना में घायल ओपी प्रभारी डीएन झा फेनहारा थाने के इब्राहिमपुर परसौनी के रहनेवाले हैं, जिनका पूरा परिवार मुजफ्फरपुर के बैरिया में रहते हैं. गांव के स्व. राधा झा के तृतीय पुत्र डीएन झा तीन भाइयों में सबसे छोटा है.

पिता की मृत्यु बचपन में हो गयी था. नौकरी के बाद दारोगा अपने परिवार के साथ बाहर ही रहने लगे थे. गांव में इनका अपना ढंग का मकान भी नहीं है. दुर्घटना की खबर सुबह गांव में आते ही रिश्तेदार व भाई मुजफ्फरपुर रवाना हो गये. घर पर ताला लटका हुआ है. गांव के लोग दारोगा के स्वास्थ्य होने की कामना कर रहे है.
तीन बच्चों के पिता हैं डीएन झा
करीब 50 वर्षीय डीएन झा की शादी आशा देवी के साथ हुई है, जिन्हें दो पुत्री एक पुत्र कुंदन झा है. दारोगा का परिवार साधारण परिवार से आते है, जिनके बड़े भाई वैद्यनाथ झा व जग्रनाथी झा गांव में ही रहकर खेतीबाड़ी करते हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन