बूढी गंडक का स्लूइस फाटक खोलने से आक्रोश

Updated at : 19 Aug 2017 4:39 AM (IST)
विज्ञापन
बूढी गंडक का स्लूइस फाटक खोलने से आक्रोश

मधुबन : सवंगिया पंचायत के झगरूआ मठ में बुढी गंडक का सुइलिस फाटक खोलने पर सैकडों लोगों ने पहुंच कर बंद कराया. शाम छह बजे के करीब फाटक से तेज पानी निकलते देख सवंगिया समेत अन्य गांवों से हजारों की संख्या में लोग पहुंचे, जिसे स्थानीय मिस्त्रियों से बंद कराया. सवंगिया पंचायत के मुखिया पति […]

विज्ञापन

मधुबन : सवंगिया पंचायत के झगरूआ मठ में बुढी गंडक का सुइलिस फाटक खोलने पर सैकडों लोगों ने पहुंच कर बंद कराया. शाम छह बजे के करीब फाटक से तेज पानी निकलते देख सवंगिया समेत अन्य गांवों से हजारों की संख्या में लोग पहुंचे, जिसे स्थानीय मिस्त्रियों से बंद कराया. सवंगिया पंचायत के मुखिया पति किशोरी सहनी, कामेश्वर कुशवाहा,

पैक्स अध्यक्ष आशपूरण कुशवाहा, इब्राहिम रेजा, सांसद प्रतिनिधि योगेन्द्र प्रसाद गुप्ता, प्रमोद कुमार आदि कहा कि साजिश के तहत शरारती तत्वों ने फाटक खोल दिया, जिससे सवंगिया, मधुबन दक्षिणी, समेत चकिया के बारागोविन्द आदि जगहों पर तबाही मच जाती. मामले की सूचना लोगों द्वारा जल संसाधन विभाग को दिया है. घटना से नाराज लोगों ने कुछ देर के लिये मधुबन-चकिया पथ को जाम कर दिया था. स्थिति का जायजा थानाध्यक्ष संदीप कुमार ने लिया. प्रबुद्ध लोगों के पहल पर जाम हटा दिया.

सवंगिया पंचायत के झगरूआ मठ के सैकडों लोगों ने पहुंच कराया बंद
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन