पीड़ितों में बांटा गया राहत पैकेट व खानपान सामान
Updated at : 18 Aug 2017 5:11 AM (IST)
विज्ञापन

बुधौलिया गांव में 1200 लोग बाढ़ से घिरे, त्राहिमाम मधुबन : प्रखंड के बुधौलिया गांव में पांच दिन से करीब 1200 सौ लोग बाढ़ से घिरे हुए है. गांव से निकलने के सभी रास्तों पर आठ से दस फीट पानी बह रहा है. गांव के अधिकांश परिवारो में चूल्हे नहीं जले है.गांव के एकमात्र सुरक्षित […]
विज्ञापन
बुधौलिया गांव में 1200 लोग बाढ़ से घिरे, त्राहिमाम
मधुबन : प्रखंड के बुधौलिया गांव में पांच दिन से करीब 1200 सौ लोग बाढ़ से घिरे हुए है. गांव से निकलने के सभी रास्तों पर आठ से दस फीट पानी बह रहा है. गांव के अधिकांश परिवारो में चूल्हे नहीं जले है.गांव के एकमात्र सुरक्षित व ऊंचा स्थान अवध नारायण झा के दरवाजे लोगों ने शरण ले रखा है. गांव के चन्द्रिका सहनी, रूदल सहनी,गौरी देवी, नीलम देवी, कलावती देवी ने एनडीआरएफ को बताया कि बुधवार को एक-एक किलो चिऊड़ा व 100 ग्राम चीनी दिया गया है.
गांव के सभी लोगों का चूल्हा चौकी बंद है. कई घरों के छप्पर तक पानी है. मवेशी को भी कुछ खाने को नहीं मिल रहा है. गुरुवार को एनडीआरएफ की टीम द्वारा एक क्विंटल चावल प्रशासन द्वारा भेजा गया है. पंचायत के मुखिया अजय कुमार सिंह व समाजिक कार्यकर्ता सुनील कुमार सिंह ने बताया कि प्रशासन द्वारा बाढ़ रहने तक अवध नारायण झा के दरवाजे पर दोनों शाम के भोजन की व्यवस्था कराया गया है. इधर सीओ सुनील कुमार द्वारा उक्त गांव का जायजा लिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




