पलनवा में पुरानी रंजिश को लेकर पिता व पुत्र पर धारदार हथियार से हमला

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 18 Aug 2017 5:08 AM

विज्ञापन

मोतिहारी : पलनवा थाना के कालिकापुर गांव में पुरानी रंजिश को लेकर धर्मदेव पटेल व उसके पुत्र संतोष पटेल को धारदार हथियार से मार घायल कर दिया गया.घायलों का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है.घटना को लेकर धर्मदेव ने पुलिस कैंप में आवेदन दिया है.उसने ग्रामीण राजेश पटेल, छोटेलाल पटेल, मुनीलाल पटेल, चंद्रिका पटेल, […]

विज्ञापन

मोतिहारी : पलनवा थाना के कालिकापुर गांव में पुरानी रंजिश को लेकर धर्मदेव पटेल व उसके पुत्र संतोष पटेल को धारदार हथियार से मार घायल कर दिया गया.घायलों का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है.घटना को लेकर धर्मदेव ने पुलिस कैंप में आवेदन दिया है.उसने ग्रामीण राजेश पटेल, छोटेलाल पटेल, मुनीलाल पटेल, चंद्रिका पटेल, जयप्रकाश पटेल सहित अन्य को आरोपित किया है. उसने 13 सौ नकद व आभूषण छीनने का भी आरोप लगाया है. पुलिस कैंप प्रभारी भरत राय ने बताया कि आवेदन को कार्रवाई के लिए पलनवा थाना भेजा जायेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन