डायन का आरोप लगा महिला के साथ मारपीट

मोतिहारी : कोटवा थाना अंतर्गत एक गांव में डायन का आरोप लगा महिला को बेरहमी से पीटा गया. उस समय घर में महिला अकेली थी. उसके दोनों पुत्र खेत में मजदूरी करने गये थे. घटना की सूचना पर दोनों पुत्रों ने घर पहुंचे. मां को मार खाता देख उसे बचाने गये. इस दौरान उनके साथ […]
मोतिहारी : कोटवा थाना अंतर्गत एक गांव में डायन का आरोप लगा महिला को बेरहमी से पीटा गया. उस समय घर में महिला अकेली थी. उसके दोनों पुत्र खेत में मजदूरी करने गये थे. घटना की सूचना पर दोनों पुत्रों ने घर पहुंचे. मां को मार खाता देख उसे बचाने गये. इस दौरान उनके साथ भी मारपीट की गयी. घायलों का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है.
घटना को लेकर महिला ने पुलिस कैंप में आवेदन दिया है. उसने पुलिस को बताया है कि दरवाजे पर बैठी थी. इस दौरान ग्रामीण रियाजत हुसैन, हसीना खातून, गौसूल आजम व मेहरू नेशा ने दरवाजे पर पहुंच डायन का आरोप लगाते हुए गाली गलौज की. आरोपियों के परिवार का बच्चा बीमार था. उनका कहना था कि मैंने उनके बच्चे को जादू टोना कर दिया है. पुलिस कैंप प्रभारी भरत राय ने बताया कि आवेदन को कार्रवाई के लिए कोटवा थाना भेजा जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




