बस की ठोकर से एक की मौत

Updated at : 29 Jun 2017 5:45 AM (IST)
विज्ञापन
बस की ठोकर से एक की मौत

हादसा . आक्रोशित लोगों ने जाम की सड़क, मुआवजे की मांग पर अड़े चांदसरैया ओवरब्रिज के समीप की घटना बस के टायर बलास्ट होने के कारण हुआ हादसा पीपराकोठी : थाना क्षेत्र के चांदसरैया ओवरब्रिज के समीप बुधवार की दोपहर बस ने बाइक में ठोकर मार दी. इससे बाइक सवार एक व्यक्ति की घटनास्थल पर […]

विज्ञापन

हादसा . आक्रोशित लोगों ने जाम की सड़क, मुआवजे की मांग पर अड़े

चांदसरैया ओवरब्रिज के समीप की घटना
बस के टायर बलास्ट होने के कारण हुआ हादसा
पीपराकोठी : थाना क्षेत्र के चांदसरैया ओवरब्रिज के समीप बुधवार की दोपहर बस ने बाइक में ठोकर मार दी. इससे बाइक सवार एक व्यक्ति की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी, जबकि एक 13 वर्षीय बालक का मोतिहारी स्थित मणी हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है. घटना से आक्रोशित लोगों ने राजमार्ग 28 को जाम कर उचित मुआवजा व उच्चाधिकारी को घटनास्थल पर आने की मांग पर डटे हुए हैं. स्थिति को देखते हुए कोटवा, पीपराकोठी व पीपरा थाना की पुलिस कैंप किये हुए हैं.
घटना के संबंध में बताया जाता है कि थाना क्षेत्र के मथुरापुर निवासी लालमहम्द मियां का पुत्र अली हसन अपने कोटवा स्थित दुकान से कोटवा निवासी देवेंद्र सिंह ने 13 वर्षीय पुत्र अभय कुमार उर्फ भोला कुमार को साथ में लेकर ग्लैमर बाइक संख्या बीआर05आर/3255 से मोतिहारी के लिए निकला. जैसे ही वह चांदसरैया ओवरब्रिज के समीप पहुंचा कि मोतिहारी से पटना के लिए जा रही शीतबसंत बस संख्या बीआर06पीबी/3096 का अचानक टायर बलास्ट हो गया और बस अनियंत्रित होकर बाइक को अपने चपेट में ले लिया. बस की रफ्तार काफी तेज थी. ठोकर ऐसा लगा कि करीब 150 मीटर तक बस ने बाइक को घसीटते हुए आकर रुकी. थानाध्यक्ष अभिषेक कुमार रंजन व स्थानीय गण्यमान्य लोगों के पहल पर करीब तीन घंटे बाद जाम समाप्त हुआ और पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल मोतिहारी भेज दिया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन