मत्स्यजीवी सहयोग समिति का चुनाव आज

Updated at : 29 Jun 2017 5:44 AM (IST)
विज्ञापन
मत्स्यजीवी सहयोग समिति का चुनाव आज

चार प्रखंडों में बनाये गये हैं 24 मतदान केंद्र मोतिहारी : पूर्वी चंपारण जिले में प्रथम चरण में होनेवाले मत्स्यजीवी सहयोग समिति के चुनाव के लिए प्रशासनिक तैयारी पूरी कर ली गयी है. प्रथम चरण में 29 जून को चार प्रखंडों में मतदान होगा. मतदान सुबह सात बजे से तीन बजे शाम तक होगी. शांतिपूर्ण […]

विज्ञापन

चार प्रखंडों में बनाये गये हैं 24 मतदान केंद्र

मोतिहारी : पूर्वी चंपारण जिले में प्रथम चरण में होनेवाले मत्स्यजीवी सहयोग समिति के चुनाव के लिए प्रशासनिक तैयारी पूरी कर ली गयी है. प्रथम चरण में 29 जून को चार प्रखंडों में मतदान होगा.
मतदान सुबह सात बजे से तीन बजे शाम तक होगी. शांतिपूर्ण चुनाव के लिए सशस्त्र बल के अलावा सेक्टर व जोनल दंडाधिकारी की तैनाती की गयी है. प्रत्येक मतदाता को तीन-तीन रंगीन बैलेट पेपर मिलेंगे. एक अध्यक्ष, दूसरा मंत्री/सचिव और तीसरा प्रबंध समिति पद के लिए होगा. जिला सहकारिता पदाधिकारी वीरेंद्र
शर्मा ने बताया कि प्रबंध समिति में 11 सदस्यों के लिए वोट डाले जायेंगे, जिसमें पांच महिला और छह पुरुष का चुनाव
किया जायेगा. प्रथम चरण का चुनाव आठ प्रखंडों में होना था लेकिन पहाड़पुर, बंजरिया, कोटवा, सुगौली में निर्विरोध चुनाव हो चुका है. ऐसे में घोड़ासहन, ढाका, रामगढ़वा, संग्रामपुर प्रखंड में 29 जून को चुनाव है. परिणाम घोड़ासहन को छोड़ तीन प्रखंडों का शाम तक आ जाने की संभावना है. घोड़ासहन का परिणाम 30 जून को निकलेगा.
मत्स्यजीवी सहयोग समिति के दूसरे चरण के लिए मतदान तिथि 11 जुलाई निर्धारित है, जिसके लिए नामांकन एक जुलाई से संबंधित प्रखंड मुख्यालय में होगा. इन प्रखंडों में अरेराज, मधुबन, तुरकौलिया, पीपराकोठी, हरसिद्धि, चिरैया, कल्याणपुर और केसरिया प्रखंड के नाम है. सहकारिता पदाधिकारी श्री शर्मा ने बताया कि जहां चुनाव निर्विरोध हो जायेगा वहां 11 जुलाई को मतदान नहीं होगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन