बक्सर के कोरानसराय थाना पहुंचे SP शुभम आर्य, लंबित मामलों के निपटारे और अपराधियों पर कार्रवाई के दिए सख्त निर्देश
एसपी शुभम आर्य को गार्ड ऑफ ऑनर देते हुए थाना के पुलिस। फोटो- प्रभात खबर
Buxar SP Shubham Arya: बक्सर के कोरानसराय थाना का पुलिस अधीक्षक शुभम आर्य ने औचक निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन, फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी और अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए.
Buxar SP Shubham Arya (डुमरांव से रोहित कुमार की रिपोर्ट): बक्सर जिले में बेहतर कानून-व्यवस्था कायम रखने और पुलिसिंग व्यवस्था को मजबूत बनाने को लेकर पुलिस अधीक्षक शुभम आर्य ने गुरुवार को कोरानसराय थाना का औचक निरीक्षण किया. एसपी के अचानक थाना पहुंचने से पुलिसकर्मियों में हड़कंप मच गया. इस दौरान उन्होंने थाना की कार्यशैली, लंबित मामलों की स्थिति, अपराध नियंत्रण की दिशा में किए जा रहे प्रयासों और पुलिस रिकॉर्ड की गहन जांच की.
निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने थाना परिसर, रिकॉर्ड रूम, मालखाना और हाजत का बारीकी से जायजा लिया. उन्होंने थाने में रखे अभिलेखों और कांडों से जुड़ी फाइलों की जांच करते हुए उनके रख-रखाव की स्थिति देखी और सभी सरकारी रिकॉर्ड को व्यवस्थित और अपडेट रखने का निर्देश दिया.
लंबित मामलों के निपटारे में तेजी लाने का आदेश
एसपी ने थाना में लंबित कांडों की समीक्षा करते हुए मामलों के अनुसंधान में तेजी लाने का निर्देश दिया. उन्होंने कड़े शब्दों में कहा कि पुराने मामलों के निष्पादन में देरी पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़ा करती है, इसलिए सभी लंबित मामलों का जल्द से जल्द निपटारा किया जाए. इसके साथ ही अनुसंधान कार्य में किसी भी स्तर पर लापरवाही बरतने वाले पुलिस पदाधिकारियों पर कार्रवाई करने की स्पष्ट चेतावनी भी दी गई.
फरार अपराधियों और वारंटियों के खिलाफ चलेगा विशेष अभियान
निरीक्षण के दौरान एसपी ने फरार अभियुक्तों और वारंटियों की गिरफ्तारी को लेकर विशेष अभियान चलाने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि अपराधियों पर प्रभावी कार्रवाई के लिए गिरफ्तारी अभियान को लगातार तेज किया जाए. इसके अलावा न्यायालय से जारी किए गए वारंटों का भी प्राथमिकता के आधार पर निष्पादन सुनिश्चित करने को कहा गया, ताकि अपराधियों में कानून का खौफ बना रहे.
गश्ती व्यवस्था मजबूत करने और वाहन जांच के निर्देश
अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस अधीक्षक ने क्षेत्र में गश्ती व्यवस्था को और मजबूत करने, संवेदनशील इलाकों में विशेष निगरानी रखने और वाहन जांच अभियान को प्रभावी तरीके से चलाने का निर्देश दिया. उन्होंने पुलिस अधिकारियों से कहा कि आम लोगों की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करें. एसपी ने स्पष्ट किया कि अपराध नियंत्रण और जनता की सुरक्षा पुलिस की सबसे बड़ी जिम्मेदारी है और थाना स्तर पर किसी भी तरह की लापरवाही या उदासीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी.
Also Read: बक्सर में ठोरा नदी में रील बनाने के चक्कर में डूबे तीन किशोर, तीन घरों के बुझ गए चिराग
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Vikash Jha
विकाश झा एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और कंटेंट प्रोफेशनल हैं, जिन्हें मीडिया, डिजिटल कंटेंट और सोशल मीडिया कम्युनिकेशन के क्षेत्र में छह वर्षों से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पटना यूनिवर्सिटी से मास कम्यूनिकेशन में स्नातक और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर की शिक्षा प्राप्त की है। पत्रकारिता की शुरुआत वर्ष 2020 में भोपाल से हुई, जिसके बाद उन्होंने ETV Bharat, Bharat Express और News24 जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में विभिन्न जिम्मेदार भूमिकाओं का निर्वहन किया। News24 से आगे बढ़ते हुए उन्होंने Adglobal360 India Pvt. Ltd. के माध्यम से बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) में कंटेंट राइटर के रूप में कार्य किया। स्पोर्ट्स, हाइपरलोकल और पॉलिटिकल पत्रकारिता उनकी विशेष रुचि और विशेषज्ञता के क्षेत्र हैं। क्रिकेट के प्रति उनका गहरा लगाव है और वे क्रिकेट को सिर्फ एक खेल नहीं, बल्कि अपनी लेखनी का महत्वपूर्ण विषय मानते हैं। उन्हें यात्रा करना, नए लोगों और स्थानों को जानना तथा समाज और राजनीति से जुड़े विषयों पर लिखना पसंद है। मूल रूप से बिहार के समस्तीपुर जिले के रहने वाले विकाश डिजिटल मीडिया की तेज रफ्तार दुनिया में तथ्यों पर आधारित, प्रभावशाली और पाठक-केंद्रित कंटेंट तैयार करने के लिए जाने जाते हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










