बक्सर में खाद की कालाबाजारी पर DM सख्त, अब एक आधार कार्ड पर मिलेंगे अधिकतम 10 बैग यूरिया
बैठक करते हुए बक्सर जिलाधिकारी। फोटो- प्रभात खबर
Buxar News: बक्सर समाहरणालय में जिला पदाधिकारी साहिला की अध्यक्षता में जिला स्तरीय उर्वरक निगरानी समिति की बैठक हुई. इसमें खरीफ मौसम के दौरान किसानों को उर्वरकों की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने और कालाबाजारी रोकने के निर्देश दिए गए. बैठक में बताया गया कि एक किसान अपने आधार कार्ड पर अधिकतम 10 बैग यूरिया और 5 बैग डीएपी खरीद सकता है, जबकि अधिक आवश्यकता होने पर जांच के बाद अतिरिक्त उर्वरक मिलेगा.
Buxar news (मृत्युंजय सिंह की रिपोर्ट): बक्सर जिला पदाधिकारी साहिला की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में जिला स्तरीय उर्वरक निगरानी समिति की बैठक आयोजित की गई. इस बैठक में खरीफ मौसम के दौरान किसानों को उर्वरकों की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने और कालाबाजारी पर रोक लगाने के उपायों की विस्तृत समीक्षा की गई. जिला पदाधिकारी ने जिला कृषि पदाधिकारी को सख्त निर्देश दिया कि जिले में यूरिया एवं डीएपी की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित की जाए, ताकि किसानों को खेती के दौरान किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े.
आधार कार्ड पर तय की गई उर्वरक की सीमा
बैठक के दौरान जिला कृषि पदाधिकारी ने बताया कि एक किसान अपने पहचान पत्र (आधार कार्ड) पर अधिकतम 10 बैग यूरिया और 5 बैग डीएपी की खरीद कर सकता है. यदि किसी किसान को अपनी खेती के लिए इससे अधिक उर्वरक की आवश्यकता होती है, तो संबंधित अनुमंडल कृषि पदाधिकारी की जांच एवं अनुशंसा के बाद उसे आवश्यकतानुसार अतिरिक्त उर्वरक उपलब्ध कराया जाएगा. इसके साथ ही जिला पदाधिकारी ने बड़े रैयत वाले किसानों की प्रखंडवार सूची तैयार करने का भी निर्देश दिया है.
एनपीके उर्वरकों के उपयोग पर दिया गया जोर
जिला पदाधिकारी ने मिट्टी की सेहत सुधारने के उद्देश्य से भी अधिकारियों को दिशा-निर्देश जारी किए. उन्होंने मृदा स्वास्थ्य सुधार और संतुलित पोषक तत्व प्रबंधन को बढ़ावा देने के लिए एनपीके उर्वरकों के अधिकतम उपयोग पर विशेष जोर दिया. इसके अलावा, बैठक में उर्वरक वितरण व्यवस्था को पूरी तरह से पारदर्शी एवं प्रभावी बनाने के लिए आवश्यक रणनीतियों पर भी विस्तार से चर्चा की गई ताकि सही किसानों तक खाद पहुंच सके.
जमाखोरी और कालाबाजारी पर होगी सख्त कार्रवाई
किसानों को सुगमता से उर्वरक उपलब्ध कराने के लिए उर्वरक की कालाबाजारी और जमाखोरी पर सख्ती से रोक लगाने के निर्देश दिए गए. जिला पदाधिकारी साहिला ने संबंधित अधिकारियों को उर्वरक विक्रेताओं एवं प्रतिष्ठानों की नियमित रूप से जांच करने को कहा. उन्होंने साफ तौर पर निर्देश दिया कि जांच के दौरान यदि किसी भी स्तर पर कोई अनियमितता पाई जाती है, तो दोषी दुकानदारों और प्रतिष्ठानों पर कठोर कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए.
Also Read: भ्रष्टाचार, बेरोजगारी व महंगाई के खिलाफ बक्सर में राजद का धरना, सरकार पर हमला बोला
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Vikash Jha
विकाश झा एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और कंटेंट प्रोफेशनल हैं, जिन्हें मीडिया, डिजिटल कंटेंट और सोशल मीडिया कम्युनिकेशन के क्षेत्र में छह वर्षों से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पटना यूनिवर्सिटी से मास कम्यूनिकेशन में स्नातक और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर की शिक्षा प्राप्त की है। पत्रकारिता की शुरुआत वर्ष 2020 में भोपाल से हुई, जिसके बाद उन्होंने ETV Bharat, Bharat Express और News24 जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में विभिन्न जिम्मेदार भूमिकाओं का निर्वहन किया। News24 से आगे बढ़ते हुए उन्होंने Adglobal360 India Pvt. Ltd. के माध्यम से बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) में कंटेंट राइटर के रूप में कार्य किया। स्पोर्ट्स, हाइपरलोकल और पॉलिटिकल पत्रकारिता उनकी विशेष रुचि और विशेषज्ञता के क्षेत्र हैं। क्रिकेट के प्रति उनका गहरा लगाव है और वे क्रिकेट को सिर्फ एक खेल नहीं, बल्कि अपनी लेखनी का महत्वपूर्ण विषय मानते हैं। उन्हें यात्रा करना, नए लोगों और स्थानों को जानना तथा समाज और राजनीति से जुड़े विषयों पर लिखना पसंद है। मूल रूप से बिहार के समस्तीपुर जिले के रहने वाले विकाश डिजिटल मीडिया की तेज रफ्तार दुनिया में तथ्यों पर आधारित, प्रभावशाली और पाठक-केंद्रित कंटेंट तैयार करने के लिए जाने जाते हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










