मॉनसून से पहले बक्सर में 260 से अधिक नालों की सफाई पूरी, कचरा न फेंकने की अपील

Updated:
विज्ञापन

Buxar News : बक्सर नगर परिषद ने मानसून से पहले शहर के 294 में से 260 नालों की सफाई पूरी कर ली है। जलजमाव रोकने के लिए एंटी लार्वा छिड़काव और क्यूआरटी टीम तैनात की गई है।

विज्ञापन

Buxar News : बक्सर नगर परिषद ने मानसून पूर्व नाला सफाई अभियान में तेजी ला दी है. स्वच्छता अधिकारी रवि कुमार सिंह ने बताया कि नगर के कुल 294 छोटे-बड़े नालों में से 260 से अधिक नालों की सफाई का काम शुक्रवार तक पूरा कर लिया गया है. शेष नालों की सफाई अगले चार दिनों में शत-प्रतिशत पूरी करने का लक्ष्य रखा गया है.

शहर में जलजमाव की समस्या न हो, इसके लिए सभी छोटे-बड़े नालों की गहन सफाई करायी जा रही है. सफाई के तुरंत बाद सभी नालियों में एंटी लार्वा का छिड़काव भी कराया जायेगा, ताकि मच्छरों के प्रकोप और डेंगू-मलेरिया जैसी बीमारियों को रोका जा सके.

सफाई कार्य में तेजी लाने के लिए पांच क्यूआरटी बनी

स्वच्छता अधिकारी रवि कुमार सिंह ने जानकारी दी कि सफाई कार्य में तेजी लाने और आपात स्थिति से निपटने के लिए पांच-पांच सदस्यों वाली पांच क्यूआरटी (क्विक रिस्पांस टीम) का गठन किया गया है. ये टीमें आवश्यकता अनुसार तत्काल मौके पर पहुंचकर लोगों की समस्याओं का समाधान करेंगी.

मॉनसून पूर्व तैयारियों के तहत नगर परिषद ने संसाधनों की भी व्यवस्था कर ली है. नालों से पानी निकालने और गाद हटाने के लिए 2-डिवाटरिंग पंप,3- इलेक्ट्रिक मोटर, 3- सेक्शन मशीन, जेसीबी, 3-पंप सेट, पोकलेन और एक जेसीबी मशीन तैनात की गयी है.

नगर परिषद ने शहरवासियों से की अपील

रवि कुमार सिंह ने कहा कि नगर परिषद का प्रयास है कि बारिश से पहले सभी नाले पूरी तरह साफ हो जाएं जिससे शहरवासियों को जलजमाव की परेशानी न झेलनी पड़े. अभियान की लगातार मॉनीटरिंग की जा रही है और सभी वार्डों में प्राथमिकता के आधार पर काम कराया जा रहा है. वहीं नगर परिषद ने लोगों से अपील की है कि वे नालों में कचरा न डालें और सफाई व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें.

विज्ञापन
Parshant Kumar Rai

लेखक के बारे में

By Parshant Kumar Rai

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन