बक्सर की 30 पंचायतों में 16 जून को होगा सहयोग शिविर का आयोजन, मौके पर होगा शिकायतों का समाधान

सांकेतिक तस्वीर
Buxar News: बक्सर जिले की 30 पंचायतों में आज ‘सहयोग शिविर’ आयोजित किए जा रहे हैं. शिविर में प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी मौजूद रहकर लोगों की समस्याएं सुनेंगे. मौके पर ही शिकायतों के त्वरित निस्तारण का प्रयास किया जाएगा. जिला प्रशासन ने लोगों से शिविर में पहुंचकर लाभ उठाने की अपील की है.
Buxar News: (मृत्युंजय सिंह) जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान का प्रयास जिला प्रशासन के स्तर किया जा रहा है. इसे लेकर बक्सर में आज यानी 16 जून को 30 अलग-अलग पंचायतों में सहयोग शिविर का आयोजन किया जाएगा. इन शिविरों में प्रशासनिक एवं पुलिस पदाधिकारियों के साथ विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहेंगे. इन शिविरों में लोगों की समस्याओं को सुनकर मौके पर ही उनके समाधान का प्रयास किया जायेगा. दो शिफ्ट में इन शिविरों का आयोजन किया जाएगा.
सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक इन पंचायतों में शिविर
इटाढ़ी प्रखंड के चिलहर पंचायत, राजपुर प्रखंड के रसेन एवं राजपुर पंचायत, चौसा प्रखंड के सरेंजा पंचायत, डुमरांव प्रखंड के अटांव एवं छतनवार पंचायत, सिमरी प्रखंड के दुल्लहपुर एवं सहियार पंचायत, ब्रह्मपुर प्रखंड के भदवर एवं बराढ़ी पंचायत, चक्की प्रखंड के जवही दियारा पंचायत, नावानगर प्रखंड के नावानगर एवं भदार पंचायत, चौगाई प्रखंड के मुरार पंचायत तथा केसठ प्रखंड के रामपुर पंचायत में शिविर आयोजित होंगे.
दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक इन पंचायतों में शिविर
बक्सर प्रखंड के खुटहां एवं उमरपुर पंचायत, चौसा प्रखंड के बनारपुर पंचायत, इटाढ़ी प्रखंड के कुकुढ़ा पंचायत, राजपुर प्रखंड के मगरांव एवं खीरी पंचायत, डुमरांव प्रखंड के अरियांव एवं कोरानसराय पंचायत, सिमरी प्रखंड के काजीपुर एवं कठार पंचायत, चक्की प्रखंड के चन्दा पंचायत तथा चौगाई प्रखंड के चौगाई पंचायत में शिविर लगाए जाएंगे.
नागरिकों के लिए की गई व्यवस्था
जिला प्रशासन ने बताया कि शिविर स्थलों पर नागरिकों की सुविधा के लिए बैठने की व्यवस्था, शीतल पेयजल, शौचालय सहित अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं.

प्रशासन की अपील
जिला प्रशासन ने सभी नागरिकों से अपील की है कि वे निर्धारित समय पर अपने-अपने पंचायत में आयोजित ‘सहयोग शिविर’ में पहुंचकर अपनी समस्याओं का समाधान कराएं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By रागिनी शर्मा
वर्तमान में मैं, रागिनी शर्मा पटना स्थित प्रभात खबर डिजिटल की टीम के साथ कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं. यहां मैं बिहार के विभिन्न जिलों से जुड़ी अहम खबरों, राजनीतिक-सामाजिक मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर काम कर रही हूं. मेरा उद्देश्य हर खबर को सरल, सटीक और प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करना है, ताकि पाठक न सिर्फ जानकारी प्राप्त करें बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें और डिजिटल पत्रकारिता को और अधिक सार्थक बनाया जा सके.
पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही मैंने प्रिंट और डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. अपने कॉलेज के समय में हिंदुस्तान के साथ इंटर्नशिप के दौरान मुझे पहली बार वेब पोर्टल पर खबर लिखने और डिजिटल न्यूज राइटिंग का व्यावहारिक अनुभव मिला. इसी दौरान मैंने न्यूज़ लेखन, हेडलाइन स्ट्रक्चर और डिजिटल स्टोरी प्रेजेंटेशन की बुनियादी समझ विकसित की.
इसके बाद वर्ष 2025 में पत्रकारिता में ग्रेजुएशन पूरा करने के साथ ही मैंने अपने प्रोफेशनल करियर की शुरुआत की. डिजिटल मीडिया में मेरी पहली भूमिका फर्स्ट बिहार झारखंड के साथ रही, जहाँ मैंने एंकरिंग और ग्राउंड रिपोर्टिंग के माध्यम से बिहार के जमीनी मुद्दों को कवर किया. इस दौरान मैंने राज्य की राजनीति, सामाजिक सरोकारों और आम जनता से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर सक्रिय रूप से रिपोर्टिंग की.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










