औरंगाबाद में 22 जून से शुरू होगा आर्द्रा मेला. सतबहिनी माई के दर्शन के लिए उमड़ेगी श्रद्धालुओं की भीड़

Aurangabad News: औरंगाबाद के अंबा स्थित सतबहिनी मंदिर में 22 जून से 15 दिवसीय आर्द्रा मेले का शुभारंभ होगा. इस बार मेले में कश्मीर की तर्ज पर मां वैष्णो देवी गुफा मंदिर, ड्रैगन झूला, टावर झूला, मीना बाजार और कई आकर्षण श्रद्धालुओं के लिए तैयार किए जा रहे हैं. बिहार और झारखंड से बड़ी संख्या में भक्तों के पहुंचने की उम्मीद है.
Aurangabad News: (विश्वनाथ पांडेय) औरंगाबाद जिले के अंबा प्रखंड मुख्यालय स्थित सतबहिनी मंदिर परिसर में आयोजित होने वाले 15 दिवसीय आर्द्रा मेले की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं. 22 जून से शुरू होने वाले इस धार्मिक मेले को भव्य स्वरूप देने के लिए कलाकार और श्रमिक दिन-रात जुटे हुए हैं.
मेले में दिखेगी मां वैष्णो देवी धाम की झलक
इस वर्ष मेले का सबसे बड़ा आकर्षण कश्मीर स्थित मां वैष्णो देवी धाम की तर्ज पर तैयार किया जा रहा भव्य गुफा मंदिर होगा. श्रद्धालुओं को यहां वैष्णो देवी के दिव्य दर्शन का अनुभव कराने के लिए विशेष सजावट और आकर्षक संरचना तैयार की जा रही है.
रंग-बिरंगी रोशनी और मनमोहक सजावट से सुसज्जित यह गुफा श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र बनेगी.

बुजुर्ग श्रद्धालुओं के लिए खास अवसर
स्थानीय लोगों का मानना है कि जो श्रद्धालु किसी कारणवश जम्मू-कश्मीर स्थित मां वैष्णो देवी मंदिर नहीं जा पाते, उन्हें आर्द्रा मेले में इसी तरह के दर्शन का अवसर मिलेगा. इससे श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक अनुभूति प्राप्त होगी.
झूले, मीना बाजार और मनोरंजन के कई साधन
मेले में धार्मिक आकर्षण के साथ-साथ मनोरंजन की भी भरपूर व्यवस्था की गई है. यहां ड्रैगन झूला, टावर झूला, नाव झूला, बच्चों के लिए विभिन्न प्रकार के झूले, मीना बाजार तथा कई अन्य खेल-तमाशे और व्यावसायिक दुकानें लगाई जा रही हैं.
झारखंड सहित कई राज्यों से पहुंचते हैं श्रद्धालु

हर वर्ष आर्द्रा मेले में स्थानीय लोगों के अलावा बिहार के विभिन्न जिलों और झारखंड से बड़ी संख्या में श्रद्धालु सतबहिनी माई के दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए पहुंचते हैं. मान्यता है कि सच्चे मन से मां की पूजा करने पर भक्तों की मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं.
इसे भी पढ़ें: बेऊर जेल से बाहर निकले रौशन आनंद, बोले- फैजल खान और किसान कोल्ड स्टोर के मालिक ने कराई भाई की हत्या
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By विवेक पाण्डेय
विवेक रंजन पाण्डेय मुख्यधारा की पत्रकारिता में 8 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल (Prabhat Khabar Digital) में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. राष्ट्रीय राजनीति और बिहार की राजनीति पर उनकी लेखनी विशेष रूप से पहचान रखती है.
वर्तमान में वह बिहार के विभिन्न जिलों से जुड़ी खबरों के साथ-साथ राज्य स्तरीय मुद्दों पर भी नियमित रूप से समाचार, विश्लेषण और समसामयिक विषयों पर लेख प्रकाशित कर रहे हैं. स्थानीय घटनाक्रम को व्यापक संदर्भ में प्रस्तुत करना और महत्वपूर्ण मुद्दों को तथ्यपरक एवं सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी पत्रकारिता की प्रमुख विशेषता है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










