बक्सर के शांतिनगर से दो महिलाएं, सिंडिकेट मोड़ से बाइक सवार शराब तस्कर गिरफ्तार

Edited by Ragini Sharma
Updated:
विज्ञापन

सांकेतिक तस्वीर

Buxar Liquor Ban: बक्सर नगर थाना पुलिस ने दो ठिकानों पर छापेमारी कर 116.58 लीटर अवैध शराब बरामद की. कार्रवाई के दौरान दो महिलाओं समेत तीन तस्करों को गिरफ्तार किया गया. शांतिनगर और सिंडिकेट मोड़ से देशी-विदेशी शराब जब्त की गई. पुलिस ने सभी आरोपियों को जेल भेजकर आगे की जांच शुरू कर दी है.

विज्ञापन

Buxar Liquor Ban:(ओंकार नाथ मिश्र) बक्सर जिले में पूर्ण शराबबंदी कानून को सख्ती से लागू करने के लिए पुलिस लगातार अभियान चला रही है. इसी कड़ी में नगर थाना पुलिस ने दो अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी कर बड़ी सफलता हासिल की है. दोनों मामलों में कुल 116.58 लीटर अवैध शराब (देशी और विदेशी) ज़ब्त की गई है. साथ ही दो महिलाओं समेत तीन तस्करों को गिरफ्तार किया गया है. पहला मामला शांतिनगर इलाके का है, जबकि दूसरा सिंडिकेट मोड़ के पास का है.

शांतिनगर में शराब कारोबार का भंडाफोड़

नगर थाना में तैनात सब-इंस्पेक्टर कुमार गौरव के नेतृत्व में पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर शांतिनगर स्थित मुन्नी देवी के घर पर छापेमारी की. पुलिस को देखते ही मुन्नी देवी और उसकी सहयोगी सीता राजभर भागने लगीं, लेकिन महिला सिपाही श्रुति कुमारी और अन्य पुलिस बल की मदद से दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया.

घर की तलाशी के दौरान कुल 37.940 लीटर शराब बरामद हुई. इसमें 180 एमएल की 8 पीएम ब्रांड की 63 बोतलें और 200 एमएल की ‘दबंग’ देसी शराब की 133 बोतलें शामिल हैं. पूछताछ में मुन्नी देवी ने स्वीकार किया कि वह सीता राजभर के साथ मिलकर शराब मंगवाकर ऊंचे दामों पर बेचती थी. पुलिस अन्य सहयोगियों की तलाश में जुटी है.

सिंडिकेट मोड़ से बाइक सवार तस्कर गिरफ्तार

दूसरी कार्रवाई एएसआई (ASI) कुंदन कुमार के नेतृत्व में गश्ती के दौरान की गई. सूचना के आधार पर पुलिस ने सिंडिकेट मोड़ के पास घेराबंदी कर एक संदिग्ध बाइक सवार को रोकने की कोशिश की. पुलिस को देखकर वह बोरा और बाइक छोड़कर भागने लगा, लेकिन पुलिस ने खदेड़कर उसे पकड़ लिया.

गिरफ्तार आरोपी की पहचान मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के पवनी निवासी तेजनारायण सिंह के रूप में हुई है. उसके पास से कुल 78.64 लीटर शराब बरामद की गई, जिसमें 200 एमएल की ‘ब्लू लाइम’ देसी शराब की 314 बोतलें और 180 एमएल की ‘8 पीएम’ विदेशी शराब की 92 बोतलें शामिल हैं. पुलिस ने बरामद शराब और तस्करी में प्रयुक्त मोटरसाइकिल को ज़ब्त कर आरोपी को जेल भेज दिया है.

फोटो पर क्लिक कर रजिस्टर करें

पुलिस की सख्ती जारी

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जिले में शराब तस्करी के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा और इसमें शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा.

Also Read: बक्सर में नीट पेपर लीक मामले में AAP का हल्ला बोल, केंद्र सरकार के खिलाफ की जोरदार नारेबाजी

विज्ञापन
Ragini Sharma

लेखक के बारे में

By Ragini Sharma

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन