Bihar News: 'ऑपरेशन सिंदूर' में शहीद हुए थे हवलदार सुनील कुमार सिंह, परिवार को मिलेगी सम्मानित राशि

Edited by Rani Thakur
Updated:
विज्ञापन

शहीद हवलदार सुनील कुमार (फाइल फोटो)

Bihar News: 'ऑपरेशन सिंदूर' में शहीद हुए थे हवलदार सुनील कुमार सिंह के परिवार को सम्मानित राशि दी जाएगी. इसकी जानकारी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शनिवार (7 जून) को दी.

विज्ञापन

Bihar News: जम्मू कश्मीर में ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान घायल हुए बिहार के बक्सर जिले के सेना के हवलदार सुनील कुमार सिंह के शहीद होने पर शनिवार (07 जून, 2025) को सीएम नीतीश कुमार ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त की. उन्होंने कहा कि उनकी शहादत को देश हमेशा याद रखेगा. वे इस घटना से काफी मर्माहत हैं.

सीएम ने जताया शोक

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने वीर सपूत की शहादत पर उनके परिजनों को दुख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है. उन्होंने कहा है कि शहीद हवलदार सुनील कुमार सिंह के निकटतम आश्रित को राज्य सरकार की ओर से अनुमान्य सम्मान राशि दी जाएगी. साथ ही शहीद हवलदार सुनील कुमार सिंह का राज्य सरकार की ओर से पुलिस सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा.

बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

जम्मू-कश्मीर के राजौरी सेक्टर में थे तैनात

ज्ञात हो कि शहीद सुनील कुमार बक्सर जिले के चौसा प्रखंड के नरबतपुर गांव के रहने वाले थे. उनके माता-पिता सेवानिवृत्त शिक्षक हैं. छोटा भाई चंदन भी सेना में है. सुनील अपने पीछे पत्नी और दो बेटे को भी छोड़ गए हैं. एक 15 साल का है तो दूसरा 12 साल का है. सुनील कुमार जम्मू-कश्मीर के राजौरी सेक्टर में तैनात थे. 9 मई की रात ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान पाकिस्तान की ओर से किए गए ड्रोन हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे.

इसे भी पढ़ें: Giriraj Singh: लालू यादव पर बरसे गिरिराज सिंह, बोले- पहले सीएम हाउस से होती थी फिरौती की डीलिंग

विज्ञापन
Rani Thakur

लेखक के बारे में

By Rani Thakur

बंगाल की धरती पर एक दशक से अधिक समय तक समृद्ध पत्रकारिता अनुभव के साथ, रानी ठाकुर अब बिहार की धरती पर अपनी लेखनी से पहचान बना रही हैं. कोलकाता में कई राष्ट्रीय स्तर के प्रतिष्ठित अखबारों के लिए रिपोर्टिंग और सब-एडिटिंग का अनुभव हासिल करने के बाद, वे अब प्रभात खबर के डिजिटल डेस्क से जुड़ी हैं, जहां वे लाइफ स्टाइल की खबरों के माध्यम से अपनी रचनात्मक सोच और पत्रकारिता कौशल को नई दिशा दे रही हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन