बक्सर ट्रैफिक अलर्ट: Re-NEET एग्जाम 2026 परीक्षा के चलते 21 जून को रूट डायवर्जन, जानिए किन इलाकों में बदला रूट

Updated:
विज्ञापन

सांकेतिक तस्वीर

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Re-Neet Exam News : बक्सर में NEET 2026 परीक्षा को लेकर 21 जून को ट्रैफिक व्यवस्था में बड़ा बदलाव किया गया है. सुबह 4 बजे से शाम 7 बजे तक कई प्रमुख मार्गों पर चार पहिया और सार्वजनिक वाहनों की एंट्री बंद रहेगी. जाम से बचने के लिए प्रशासन ने वैकल्पिक रूट तय किए हैं और जरूरी सेवाओं को छूट दी गई है. परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए पुलिस ने लोगों से ट्रैफिक नियमों का पालन करने की अपील की है.

विज्ञापन

Re-Neet Exam News : (ओंकार नाथ मिश्र की रिपोर्ट) बक्सर में 21 जून को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा NEET-2026 को लेकर जिला प्रशासन ने शहर की यातायात व्यवस्था में बड़ा बदलाव किया है. परीक्षार्थियों को समय पर और बिना किसी परेशानी के परीक्षा केंद्र तक पहुंचाने के लिए पुलिस ने सख्त ट्रैफिक प्लान लागू किया है. इसके तहत सुबह 4 बजे से शाम 7 बजे तक शहर के कई प्रमुख और संवेदनशील मार्गों पर चार पहिया वाहन, ई-रिक्शा, ऑटो और बसों के प्रवेश पर अस्थायी रोक लगा दी गई है. हालांकि दोपहिया वाहनों को इस प्रतिबंध से बाहर रखा गया है.

विज्ञापन

पुलिस उपाधीक्षक कार्यालय की ओर से जारी आदेश में स्पष्ट किया गया है कि यह कदम शहर में जाम की स्थिति को नियंत्रित करने और परीक्षा के दौरान सुचारू व्यवस्था बनाए रखने के लिए उठाया गया है. प्रशासन ने अभ्यर्थियों और आम लोगों से सहयोग की अपील की है.

इन मार्गों पर रहेगा पूर्ण प्रतिबंध

जारी निर्देश के अनुसार स्कामीनी माता मंदिर से पाण्डेय पट्टी मार्ग तक सभी प्रकार के चार पहिया वाहनों की आवाजाही पूरी तरह बंद रहेगी. इस रूट पर केवल पैदल या दोपहिया से ही आवागमन संभव होगा. प्रशासन का मानना है कि यह इलाका परीक्षा के दौरान ज्यादा संवेदनशील रहेगा, इसलिए यहां विशेष नियंत्रण रखा जाएगा.

वैकल्पिक रूट से होगा आवागमन

ट्रैफिक दबाव को कम करने के लिए कई वैकल्पिक मार्ग भी तय किए गए हैं. चार पहिया वाहन, ई-रिक्शा, ऑटो और बसों को गोलम्बर-बाईपास-ज्योति चौक-आईटीआई रोड-मठिया मोड़-दानी कुटिया मार्ग से गुजरना होगा. वहीं स्टेशन जाने वाले यात्रियों के लिए गोलम्बर-बाईपास-ज्योति चौक-अम्बेदकर चौक मार्ग निर्धारित किया गया है.

इटाढ़ी की ओर जाने वाले वाहनों को गोलम्बर-बाईपास-ज्योति चौक-अम्बेदकर चौक-पाण्डेय पट्टी गुमटी होते हुए स्कामीनी माता मंदिर के रास्ते DAV मोड़ से आगे बढ़ने की अनुमति दी गई है. जबकि इटाढ़ी से आने वाली गाड़ियां इटाढ़ी बाजार-DAV मोड़-स्कामीनी माता मंदिर-मठिया मोड़-आईटीआई मोड़-ज्योति चौक-सिटीगेट-गोलम्बर रूट का इस्तेमाल करेंगी.

जरूरी सेवाओं को राहत

प्रशासन ने यह भी स्पष्ट किया है कि एंबुलेंस, रोगी वाहन और अन्य अति आवश्यक सेवाओं से जुड़े वाहनों को इस प्रतिबंध से छूट दी गई है. ऐसे वाहन बिना किसी बाधा के अपने गंतव्य तक जा सकेंगे. रेलवे स्टेशन जाने वाले यात्रियों के लिए भी विशेष निर्देश जारी किए गए हैं. उन्हें अपने साथ वैध रेलवे टिकट रखना अनिवार्य होगा, ताकि जांच के दौरान किसी तरह की दिक्कत न हो.

Also Read:बक्सर जिला परिषद में फंड और स्वीकृति रुकने से बवाल, सदस्यों ने किया 12 दिन के आंदोलन का ऐलान

भारी वाहनों पर भी सख्ती

21 जून को सुबह 4 बजे से रात 10 बजे तक शहर में भारी वाहनों, ट्रैक्टर और पिकअप वाहनों के प्रवेश पर पूरी तरह रोक रहेगी. इससे शहर के भीतर ट्रैफिक का दबाव कम रहेगा और परीक्षा केंद्रों के आसपास भीड़भाड़ नहीं होगी.

NEET जैसी बड़ी परीक्षा को देखते हुए प्रशासन पूरी तरह सतर्क है और हर स्तर पर व्यवस्था को दुरुस्त करने में जुटा है. ट्रैफिक में यह बदलाव भले ही आम लोगों के लिए थोड़ी असुविधा पैदा करे, लेकिन इसका उद्देश्य हजारों परीक्षार्थियों को समय पर और सुरक्षित परीक्षा केंद्र तक पहुंचाना है. ऐसे में प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे निर्धारित रूट का पालन करें और व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग दें.

Also Read: औरंगाबाद के रफीगंज-गोह रोड पर पिकअप और ऑटो की भीषण टक्कर में 2 युवकों की मौत, 2 की हालत नाजुक

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन