डीएम एवं एसपी ने किया गंगा घाटों का निरीक्षण
Updated at : 11 Apr 2019 12:41 AM (IST)
विज्ञापन

बक्सर : लोक आस्था का महापर्व चैती छठ की तैयारी को लेकर जिलाधिकारी राघवेंद्र सिंह एवं पुलिस कप्तान उपेंद्रनाथ वर्मा ने गंगा घाटों का निरीक्षण किया. दोनों अधिकारियों ने शहर के सुप्रसिद्ध रामरेखा घाट एवं सती घाट का जायजा लिया. घाटों को साफ-सुथरा एवं लाइट आदि की व्यवस्था करने का निर्देश नगर परिषद के कार्यपालक […]
विज्ञापन
बक्सर : लोक आस्था का महापर्व चैती छठ की तैयारी को लेकर जिलाधिकारी राघवेंद्र सिंह एवं पुलिस कप्तान उपेंद्रनाथ वर्मा ने गंगा घाटों का निरीक्षण किया. दोनों अधिकारियों ने शहर के सुप्रसिद्ध रामरेखा घाट एवं सती घाट का जायजा लिया.
घाटों को साफ-सुथरा एवं लाइट आदि की व्यवस्था करने का निर्देश नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी को दिये. साथ ही उन्होंने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिया कि किसी भी हालत में छठ पूजा करने वाले व्रतियों को कोई तकलीफ नहीं होनी चाहिए.वहीं सुरक्षा की दृष्टि को लेकर पुलिस प्रशासन की व्यवस्था भी किया जाएगा.
जिलाधिकारी ने कहा कि आस्था के महापर्व पर श्रद्धालु भक्तों को किसी तरह की असुविधा ना हो इसको लेकर विशेष व्यवस्था करने की निर्देश दिया गया है. वहीं मेडिकल कैंप आदि की ब्यवस्था करने का निर्देश सिविल सर्जन बक्सर को दिये.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




