बक्सर में घर पर पहुंचकर सात लोगों ने बाप-बेटे को पीटा, एक की हालत गंभीर, FIR दर्ज

Updated:
विज्ञापन
buxar news

पीड़ित बाप-बेटे

Buxar News: बक्सर जिले के सोनवर्षा थाना क्षेत्र के मिश्रवलिया गांव में नामजद आरोपियों ने एक घर में घुसकर बाप-बेटे के साथ मारपीट की. इस घटना में दोनों गंभीर रूप से जख्मी हो गए हैं. पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने सात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है.

विज्ञापन

नावानगर से त्रिलोकी चौबे की रिपोर्ट:
Buxar Crime News:
सोनवर्षा थाना क्षेत्र के मिश्रवलिया गांव में नामजद लोगों द्वारा एक घर में घुसकर मारपीट करने का मामला सामने आया है. इस मारपीट की घटना में लक्ष्मण मिश्रा और मनीष मिश्रा दोनों गंभीर रूप से जख्मी हो गए. घायल होने वाले दोनों व्यक्ति आपस में बाप-बेटे हैं. घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से दोनों जख्मियों को इलाज के लिए नावानगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया. जहां मनीष मिश्रा की गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए बक्सर रेफर कर दिया है.

गाली-गलौज करने का विरोध करने पर किया हमला

इस घटना को लेकर पीड़ित पिता लक्ष्मण मिश्रा द्वारा सोनवर्षा थाना में सात नामजद लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है. पीड़ित ने पुलिस को दिए अपने आवेदन में लिखा है कि गुरुवार की रात करीब 8:30 बजे एकाएक सभी नामजद लोग उनके दरवाजे पर आकर गाली-गलौज करने लगे. जब उन्होंने और उनके पुत्र ने इस गाली-गलौज का विरोध किया और मना किया, तो प्रमोद सिंह, विजय सिंह, गोविंद सिंह, प्रवीण कुमार समेत सातों लोगों ने उन पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया और मारपीट की.

SHO ने की FIR दर्ज होने की पुष्टि, जांच शुरू

इस मामले की पुष्टि करते हुए सोनवर्षा एसएचओ (SHO) संतोष कुमार ने बताया कि पीड़ित के आवेदन के आधार पर सात लोगों के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज कर ली गई है. पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आगे की कानूनी कार्रवाई और जांच शुरू कर दी है.

Also Read: बक्सर में बंदरों का आतंक, फल से मिठाई तक सब कर जा रहे चट, बाहर निकलते ही लोगों पर कर रहे हमला

विज्ञापन
सूर्यकांत कुमार

लेखक के बारे में

By सूर्यकांत कुमार

सूर्यकांत कुमार तीन वर्षों से हिंदी डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. स्थानीय और हाइपरलोकल पत्रकारिता में विशेष अनुभव रखते हैं. कंटेंट राइटिंग के साथ-साथ वीडियो एडिटिंग और वॉयस ओवर का भी व्यावहारिक अनुभव रखते हैं. उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत एक डिजिटल न्यूज चैनल से की और विभिन्न डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर कार्य करते हुए समाचार लेखन और डिजिटल कंटेंट प्रोडक्शन का अनुभव हासिल किया है. इसके अलावा खेल और मनोरंजन से जुड़ी खबरों में भी विशेष रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन