बक्सर में 5.57 ग्राम ड्रग्स के साथ एक गिरफ्तार, भेजा गया जेल

Author Triloki chaubey|Edited by Rajeev Kumar
Updated:
विज्ञापन
5.57 ग्राम हीरोइन के साथ एक गिरफ्तार

बक्सर जिले के नावानगर सोनवर्षा पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर सोनवर्षा गांव में छापेमारी की. छापेमारी में 5.57 ग्राम हेरोइन बरामद हुई है. पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.

विज्ञापन

Buxar News : बक्सर जिले के नावानगर सोनवर्षा थानाध्यक्ष राजीव रंजन के नेतृत्व में पुलिस ने सोनवर्षा गांव में छापेमारी की. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 5.57 ग्राम हेरोइन बरामद किया है. इसकी पुष्टि करते हुए थानाध्यक्ष ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर सोनवर्षा गांव में छापेमारी कर सोनवर्षा गांव निवासी मोहम्मद लुकमान मियां को 5.57ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया गया. धंधेबाज अपने पॉकेट में हेरोइन लेकर आसपास के गांवों में पुड़िया बनाकर बिक्री करता है.जिसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया.


विज्ञापन
Triloki Chaubey

लेखक के बारे में

By Triloki Chaubey

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन