डॉ. अंबेडकर कल्याण छात्रावासों में नामांकन के लिए मेधा सूची जारी, 67 छात्र-छात्राओं का चयन

Updated:
विज्ञापन

बैठक में शामिल अधिकारी | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

बक्सर में डॉ. अंबेडकर कल्याण छात्रावासों में छात्रों के नामांकन के लिए मेधा सूची जारी कर दी गई है. डॉ. अंबेडकर कल्याण छात्रावास 11 नंबर लख हेतु 46 और बालिका छात्रावास कोइरपुरवा हेतु 21 छात्र-छात्राओं का चयन हुआ है. जिला कल्याण पदाधिकारी एक सप्ताह के अंदर नामांकन प्रक्रिया पूरी करेंगे.

विज्ञापन

Buxar News : उप विकास आयुक्त निहारिका छवि की अध्यक्षता में बक्सर के दो छात्रावास डॉ. अंबेडकर कल्याण छात्रावास 11 नंबर लख एवं डॉ अंबेडकर बालिका कल्याण छात्रावास कोइरपुरवा हेतु छात्रों के नामांकन के लिए बैठक समाहरणालय परिसर स्थित कार्यालय कक्ष में की गई. उप विकास आयुक्त द्वारा अनुसूचित जाति के डॉक्टर अंबेडकर छात्रावास 11 नंबर लख हेतु 274 ऑनलाइन प्राप्त आवेदनों में से मेधा क्रम के अनुसार 46 इंटर के छात्रों का चयन किया गया. बाकी सभी आवेदन को प्रतीक्षा सूची में रखा गया है. डॉ अंबेडकर कल्याण छात्रावास बालिका कोइरपुरवा हेतु प्राप्त 31 आवेदन में से 21 की रिक्ति के अनुसार मेधा क्रम से नामांकन हेतु स्वीकृति दी गई बाकी आवेदन को प्रतीक्षा सूची में रखा गया है. सभी स्वीकृत चयनित छात्र-छात्राओं का नामांकन जिला कल्याण पदाधिकारी द्वारा एक सप्ताह के अंदर कर लिया जाएगा. बैठक में जिला कल्याण पदाधिकारी बक्सर एवं सभी महाविद्यालय 2 विद्यालय/आई टी आई के प्राचार्य शामिल रहे.

विज्ञापन


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन