हीरोइन बनने के लिए भागीं तीन किशोरियां बरामद
Updated at : 06 Feb 2019 6:22 AM (IST)
विज्ञापन

बक्सर : हीरोइन बनने के लिए शेखपुरा जिले से भागी तीन किशोरियों को बक्सर आरपीएफ ने दादर-गुवाहाटी एक्सप्रेस से बरामद किया है. पुलिस ने तीनों के पास करीब चार हजार रुपये और तीन मोबाइल बरामद किये हैं. फिलहाल पुलिस तीनों से पूछताछ कर उनके परिजनों को इसकी सूचना दे दी है. तीनों किशोरियां शेखपुरा जिले […]
विज्ञापन
बक्सर : हीरोइन बनने के लिए शेखपुरा जिले से भागी तीन किशोरियों को बक्सर आरपीएफ ने दादर-गुवाहाटी एक्सप्रेस से बरामद किया है. पुलिस ने तीनों के पास करीब चार हजार रुपये और तीन मोबाइल बरामद किये हैं. फिलहाल पुलिस तीनों से पूछताछ कर उनके परिजनों को इसकी सूचना दे दी है. तीनों किशोरियां शेखपुरा जिले के रहनेवाले सुजीत यादव की पुत्री नेहा कुमारी, सुनील यादव की पुत्री पूजा कुमारी और बनता यादव की पुत्री मोनिका कुमारी बतायी जाती हैं.
बताया जाता है कि तीनों मंगलवार को घर से भाग कर हीरोइन बनने के लिए किऊल पहुंची, जहां तीनों ने किऊल से कल्याण के लिए जेनरल टिकट खरीदे. इसके बाद तीनों दादर-गुवाहाटी एक्सप्रेस में चढ़ गयी. इसी बीच दानापुर कंट्रोल को इसकी सूचना मिली. सूचना मिलते ही दानापुर कंट्रोल ने जब ट्रेन की जानकारी ली तो ट्रेन आरा पहुंचने वाली थी. कंट्रोल ने इसकी सूचना आरा स्टेशन को दी. जब तक पुलिस के जवान ट्रेन तक पहुंचते तब तक ट्रेन खुल गयी. इसके बाद कंट्रोल ने इसकी सूचना बक्सर आरपीएफ को दी. सूचना मिलते ही आरपीएफ ने सभी बोगियों को खंगालना शुरू किया.
इसी बीच एस- 4 में आरपीएफ ने तीनों किशोरियों को पकड़ लिया और बक्सर में उतार लिया. जब पुलिस ने उनसे पूछताछ की तो तीनों ने बताया कि वो हीरोइन बनने के लिए घर से भागी है. तीनों मुंबई में जाकर हीरोइन बनेगी. तीनों ने अपना नाम, पता पुलिस को बताया. जब पुलिस ने तीनों की तलाशी ली तो उनके पास से करीब चार हजार रुपये और तीन मोबाइल बरामद हुए. वहीं पुलिस ने इसकी सूचना सभी के परिजनों को दे दी. परिजन घर से बक्सर के लिए रवाना हो गये हैं. आरपीएफ इंस्पेक्टर सूर्यवंश प्रसाद ने बताया कि तीनों घर से भागी थी. कंट्रोल से सूचना मिलते ही तीनों को दादर-गुवाहाटी एक्सप्रेस से बरामद किया गया. तीनों के परिजनों को सूचना दे दी गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




