रामगढ़ : पतरातू में सिग्नलिंग केबल चोरी करते तीन गिरफ्तार, 20 मीटर रेलवे केबल बरामद

Updated:
विज्ञापन

पतरातू में सिग्नलिंग केबल चोरी करते तीन गिरफ्तार

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Patratu News: झारखंड के रामगढ़ जिले के पतरातू में रेलवे सुरक्षा बल ने सिग्नलिंग केबल चोरी के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है. उनके पास से करीब 20 मीटर रेलवे केबल बरामद हुई है. पूछताछ में आरोपियों ने चोरी की बात स्वीकार की है.

विज्ञापन

अजय तिवारी की रिपोर्ट 

विज्ञापन

Patratu News: रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) पतरातू पोस्ट ने पतरातू गुड्स शेड की साइडिंग लाइन से सिग्नलिंग केबल चोरी करने के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपियों के पास से करीब 20 मीटर लंबा 12 कोर रेलवे सिग्नलिंग केबल बरामद किया गया है, जिसकी कीमत लगभग दो हजार रुपये बताई गई है.

सौंदा बगीचा से तीन आरोपी गिरफ्तार

गिरफ्तार आरोपियों में सौंदा बगीचा निवासी मोहन डे (50 वर्ष), राहुल कुमार (18 वर्ष) और गौतम कुमार (20 वर्ष) शामिल हैं.

रेलवे सिग्नलिंग केबल चोरी का मामला उजागर

आरपीएफ पतरातू पोस्ट के अनुसार, 23 मई की रात करीब आठ बजे पतरातू प्वाइंट संख्या 305 के पास स्थित लोकेशन बॉक्स से 2×12 कोर सिग्नलिंग केबल काटकर चोरी कर ली गई थी. मामले की जानकारी मिलने के बाद विभाग द्वारा 24 मई को ज्वाइंट नोट तैयार किया गया.

तलाशी में बरामद हुआ 20 मीटर केबल, जांच जारी

बताया गया कि शनिवार को जांच के दौरान आरपीएफ टीम पतरातू बस्ती क्षेत्र से लौट रही थी. इसी दौरान ईस्ट केबिन के पास तीन लोगों को जूट की बोरी में भारी सामान ले जाते देखा गया. संदेह होने पर टीम ने तीनों को घेरकर पकड़ लिया. तलाशी लेने पर बोरी से तीन टुकड़ों में करीब 20 मीटर रेलवे सिग्नलिंग केबल बरामद हुआ.

पूछताछ में आरोपियों ने किया खुलासा, मामला दर्ज कर जांच जारी

पूछताछ में तीनों आरोपियों ने स्वीकार किया कि पैसे के लालच में उन्होंने 23 मई की रात केबल काटकर पास के टूटे केबिन में छिपा दिया था और शनिवार दोपहर उसे बेचने के लिए ले जा रहे थे. आरोपियों के पास रेलवे संपत्ति ले जाने संबंधी कोई वैध दस्तावेज नहीं मिला. इस संबंध में उप-निरीक्षक प्रवीण कुमार की लिखित शिकायत पर कांड संख्या-05/2026 दर्ज करते हुए धारा-3 आरपी(यूपी) एक्ट एवं रेलवे अधिनियम की धारा 147 के तहत मामला दर्ज किया गया है. बताया गया कि सिग्नलिंग केबल कटने से ट्रेन परिचालन में बड़ी बाधा उत्पन्न हो सकती थी.

यह भी पढ़ें : बाबा दरबार पहुंचीं झरिया विधायक, कहा : राज्य में विकास कार्यों पर लगा ब्रेक

यह भी पढ़ें : Deoghar News : मथुरापुर में सात घंटे का रेलवे ट्रैफिक ब्लॉक, आठ ट्रेनें रद्द, कई घंटों विलंब से चलीं

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola