Buxar News: प्लेटफॉर्म पर झपटमारी कर भाग रहा था उचक्का, आरपीएफ ने दौड़ाकर दबोचा

Published by : Vikas Jha Updated At : 24 May 2026 7:49 PM

विज्ञापन

Buxar News: बक्सर रेलवे स्टेशन पर ट्रेन में मासूम बच्ची के गले से सोने का लॉकेट झपटकर भाग रहे उचक्के को आरपीएफ ने पीछा कर पकड़ लिया. आरोपी के पास से चोरी किया गया लॉकेट भी बरामद कर लिया गया.

विज्ञापन

Buxar News: दानापुर मंडल के बक्सर रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ की मुस्तैदी से एक शातिर उचक्का रंगेहाथ पकड़ा गया. आरोपी प्लेटफार्म नंबर तीन पर खड़ी पैसेंजर ट्रेन में मां की गोद में बैठी मासूम बच्ची के गले से सोने का लॉकेट झपटकर भाग रहा था. हालांकि यात्रियों के शोर मचाने पर आरपीएफ जवानों ने पीछा कर उसे दबोच लिया. गिरफ्तार आरोपी की पहचान औद्योगिक थाना क्षेत्र के गोगौरा निवासी चंदन कुमार के रूप में हुई है.

आरपीएफ ने घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ा

आरपीएफ पोस्ट प्रभारी निरीक्षक कुंदन कुमार के नेतृत्व में ऑपरेशन यात्री सुरक्षा के तहत विशेष टीम स्टेशन परिसर में गश्त कर रही थी. इसी दौरान प्लेटफार्म नंबर तीन से ‘चोर-चोर’ की आवाज सुनाई दी. सूचना मिलते ही जवानों ने तत्काल घेराबंदी कर भाग रहे युवक को पकड़ लिया.

आरोपी की जेब से बरामद हुआ सोने का लॉकेट

पीड़ित यात्री राजेश पटेल, जो उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के नरही थाना क्षेत्र के उजियार कुतुबपुर के रहने वाले हैं, ने बताया कि उनकी पत्नी बच्ची को गोद में लेकर ट्रेन में बैठी थी. तभी आरोपी ने झपट्टा मारकर बच्ची के गले से सोने का लॉकेट तोड़ लिया और भागने लगा. आरपीएफ जवानों ने तलाशी के दौरान आरोपी की जेब से चोरी किया गया सोने का लॉकेट बरामद कर लिया.

पूछताछ के बाद जीआरपी को सौंपा गया आरोपी

आरपीएफ प्रभारी ने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने पैसों के लालच में चोरी करने की बात स्वीकार की है. कार्रवाई पूरी करने के बाद आरोपी को आगे की कानूनी प्रक्रिया के लिए जीआरपी के हवाले कर दिया गया. कार्रवाई में उप निरीक्षक विजेंद्र मुवाल, सहायक उप निरीक्षक उमेश कुमार राय, आरक्षी दीपक कुमार और आरक्षी करण सिंह शामिल थे.

Also Read: Buxar News: तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार युवकों को रौंदा, मौत के बाद सड़क जाम

विज्ञापन
Vikas Jha

लेखक के बारे में

By Vikas Jha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन