Buxar News: अहिरौली में छापेमारी कर 5.4 लीटर शराब बरामद, दो सगे भाइयों समेत चार गिरफ्तार

Author Vikas Jha
Updated:
विज्ञापन
पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

प्रतिकात्मक तस्वीर

Buxar News: बक्सर के अहिरौली गांव में पुलिस ने छापेमारी कर 5.4 लीटर देसी शराब बरामद की है. मामले में दो सगे भाइयों समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है.

विज्ञापन

Buxar News (): बक्सर जिले के औद्योगिक क्षेत्र थाना पुलिस ने अहिरौली गांव में छापेमारी कर एक घर से 5.4 लीटर देसी शराब बरामद की है. कार्रवाई के दौरान पुलिस ने दो सगे भाइयों समेत चार शराब तस्करों को गिरफ्तार किया. गिरफ्तार आरोपियों में अहिरौली निवासी अर्जुन यादव, उसका भाई शोभनाथ यादव, छोटक यादव और सुरेश यादव शामिल हैं.

घर से चल रहा था शराब का धंधा

थानाध्यक्ष सुरेश कुमार ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि अहिरौली गांव के एक घर से शराब की बिक्री की जा रही है. सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस टीम ने चिन्हित मकान में छापेमारी की. पुलिस को देखते ही घर में अफरातफरी मच गई. तलाशी के दौरान घर से 5.4 लीटर देसी शराब बरामद की गई.

पूछताछ में आरोपियों ने कबूला जुर्म

पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे लंबे समय से घर से ही अवैध शराब का कारोबार कर रहे थे. सभी आरोपियों के खिलाफ बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है. थानाध्यक्ष ने कहा कि जब्त शराब को थाना लाकर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है. उन्होंने स्पष्ट किया कि शराब माफियाओं के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और किसी भी सूरत में अवैध शराब कारोबार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.

Also Read: Buxar News: प्लेटफॉर्म पर झपटमारी कर भाग रहा था उचक्का, आरपीएफ ने दौड़ाकर दबोचा

विज्ञापन
विकाश झा

लेखक के बारे में

By विकाश झा

विकाश झा प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में छह वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ उन्होंने पटना यूनिवर्सिटी से मास कम्यूनिकेशन में स्नातक तथा माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में स्नातकोत्तर की शिक्षा प्राप्त की है.

पत्रकारिता की शुरुआत वर्ष 2020 में भोपाल से हुई, जिसके बाद उन्होंने ETV Bharat, Bharat Express और News24 जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में विभिन्न जिम्मेदार भूमिकाओं का निर्वहन किया. News24 से आगे बढ़ते हुए उन्होंने Adglobal360 India Pvt. Ltd. के माध्यम से बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) में कंटेंट राइटर के रूप में कार्य किया तथा बिहार सरकार के विभिन्न विभागों की सोशल मीडिया टीमों में भी अपनी सेवाएं दीं.

स्पोर्ट्स, हाइपरलोकल और पॉलिटिकल पत्रकारिता उनकी विशेष रुचि और विशेषज्ञता के क्षेत्र हैं. क्रिकेट के प्रति उनका गहरा लगाव है और वे क्रिकेट को सिर्फ एक खेल नहीं, बल्कि अपनी लेखनी का महत्वपूर्ण विषय मानते हैं. उन्हें यात्रा करना, नए लोगों और स्थानों को जानना तथा समाज और राजनीति से जुड़े विषयों पर लिखना पसंद है.

मूल रूप से बिहार के समस्तीपुर जिले के रहने वाले विकाश डिजिटल मीडिया की तेज रफ्तार दुनिया में तथ्यों पर आधारित, प्रभावशाली और पाठक-केंद्रित कंटेंट तैयार करने के लिए जाने जाते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन