ePaper

राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के तहत विज्ञान प्रदर्शनी व क्विज का होगा आयोजन

Updated at : 02 Dec 2025 10:28 PM (IST)
विज्ञापन
राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के तहत विज्ञान प्रदर्शनी व क्विज का होगा आयोजन

समग्र शिक्षा अंतर्गत राष्ट्रीय आविष्कार अभियान कार्यक्रम के तहत स्वीकृत गतिविधियों विज्ञान प्रदर्शनी एवं क्विज प्रतियोगिता का जिले में संयुक्त रूप से आयोजन कराया जायेगा.

विज्ञापन

बिहारशरीफ. समग्र शिक्षा अंतर्गत राष्ट्रीय आविष्कार अभियान कार्यक्रम के तहत स्वीकृत गतिविधियों विज्ञान प्रदर्शनी एवं क्विज प्रतियोगिता का जिले में संयुक्त रूप से आयोजन कराया जायेगा. उक्त आशय की जानकारी समग्र शिक्षा अभियान के जिला कार्यक्रम पदाधिकारी मो शाहनवाज ने दी. उन्होंने बताया कि इसके लिए सभी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी को प्रखंड स्तर पर प्रतियोगिताओं के आयोजन के लिए निर्देश दिए गए हैं. प्रतियोगिता का आयोजन विद्यालय स्तर से सीआरसी स्तर तथा बाद में प्रखंड स्तर पर कराया जायेगा. प्रखंड स्तर की प्रतियोगिता पांच दिसंबर तक हर हाल में कराने का निर्देश दिया गया है. इस प्रतियोगिता में छठी कक्षा से लेकर 12वीं कक्षा तक के विद्यार्थी भाग लेंगे. विभाग के द्वारा प्रतियोगिता के लिए तीन प्रमुख विषय निर्देशित किये गये हैं. इन विषयों पर सर्वप्रथम प्रखंड स्तर पर क्विज प्रतियोगिता तथा विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन कराया जायेगा. प्रखंड स्तर पर चयनित छात्र-छात्राओं तथा विज्ञान प्रदर्शनी को जिला स्तर पर आयोजित प्रतियोगिता में भाग लेने का अवसर दिया जायेगा. उन्होंने बताया कि क्विज प्रतियोगिता तथा विज्ञान प्रदर्शनी के तीन विषयों में प्रथम विषय है- विकसित भारत के लिए विज्ञान और नवाचार की संभावनाएं. इस विषय पर वर्ग 6 तथा 8 के बच्चों के लिए क्विज प्रतियोगिता जबकि वर्ग 9 से 12वीं तक के बच्चों के लिए विज्ञान प्रदर्शनी आयोजित की जायेगी. इसी प्रकार दूसरे विषय- कृत्रिम बुद्धिमत्ता विषय में भी क्विज तथा विज्ञान प्रदर्शनी आयोजित होगी. तीसरे विषय में- क्वांटम युग की आवाज, संभावनाएं एवं चुनौतियां विषय पर भी दो वर्गों में प्रतियोगिता आयोजित होगी. क्विज प्रतियोगिता में भी दो वर्ग 6 से 8 तक के विद्यार्थी तथा 9 से 12वीं तक के विद्यार्थी भाग लेंगे. इसी प्रकार विज्ञान प्रदर्शनी में भी इस विषय पर दो ग्रुप वर्ग 6 से 8 तथा 9 से 12 तक के विद्यार्थी भाग लेंगे. उन्होंने बताया कि प्रखंड स्तर पर चयनित छात्र-छात्राओं को जिला स्तर पर आयोजित प्रतियोगिता में शामिल किया जायेगा. कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए मंत्रा सोशल सर्विसेज संस्था द्वारा सहयोग किया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AMLESH PRASAD

लेखक के बारे में

By AMLESH PRASAD

AMLESH PRASAD is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन