सड़क दुघर्टना में बेटे की मौत, मां गंभीर रूप से जख्मी

फतुहां थाना क्षेत्र मुकुंदपुर गांव के बख्तियारपुर-पटना फोरलेन छपाक वाटर पार्क के पास दर्दनाक सड़क हादसे में बेटा की मौत घटनास्थल पर हो गया.
नगरनौसा. फतुहां थाना क्षेत्र मुकुंदपुर गांव के बख्तियारपुर-पटना फोरलेन छपाक वाटर पार्क के पास दर्दनाक सड़क हादसे में बेटा की मौत घटनास्थल पर हो गया जबकि मां गम्भीर रूप से जख्मी हो गयी. मृतक की पहचान नगरनौसा थाना क्षेत्र के उस्मानपुर गांव निवासी पंकज वर्मा के अठारह वर्षीय पुत्र प्रेम कुमार के रूप में हुई है जबकि जख्मी की पहचान मृतक की मां विजया लक्ष्मी के रूप में किया गया. जख्मी विजया लक्ष्मी पीएमसीएच में नर्स के पद पर कार्यरत हैं. घटना के संबंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार मंगलवार सुबह मां का नाइट ड्यूटी खत्म होने के बाद प्रेम कुमार अपनी मां विजय लक्ष्मी को बाइक से लेकर घर लौट रहा था कि इसी दौरान फतुहां थाना क्षेत्र के सुकुलपुर गांव बख्तियारपुर पटना फोर लाइन के छपाक बाटर पार्क के पास अज्ञात वाहन के चपेट में आने से बाइक सवार प्रेम कुमार की मौत घटनास्थल पर ही मौत हो गया जबकि मां गंभीर रूप से जख्मी हो गयी. इधर घटना की जनकारी मिलते ही फतुहां पुलिस जख्मी माँ को उपचार के लिए पटना भेज दिया जबकि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए पटना भेज दिया. मृतक प्रेम कुमार अपने दो भाइयों में बड़ा था. उसके छोटे भाई का नाम प्रियांशु है, जिसकी उम्र 16 वर्ष बतायी जा रही है. वहीं पिता पंकज वर्मा वाहन चालक का काम करते हैं. घटना की सूचना मिलते परिजन घटनास्थल पर पहुंचे जहां परिजनों के बीच कोहराम मच गया जबकि इलाके में शोक की लहर है. फिलहाल पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश में जुट गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










