जिले में पेट्रोल-डीजल व गैस की कमी की अफवाह पर डीएम सख्त

Published by :AMLESH PRASAD
Published at :28 Apr 2026 10:42 PM (IST)
विज्ञापन
जिले में पेट्रोल-डीजल व गैस की कमी की अफवाह पर डीएम सख्त

जिले में रसोई गैस की कमी और कुछ पेट्रोल पंप बंद होने की सूचना पर मंगलवार को जिलाधिकारी कुंदन कुमार ने तेल कंपनियों के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की.

विज्ञापन

बिहारशरीफ. जिले में रसोई गैस की कमी और कुछ पेट्रोल पंप बंद होने की सूचना पर मंगलवार को जिलाधिकारी कुंदन कुमार ने तेल कंपनियों के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की. बैठक में स्पष्ट किया गया कि इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड और भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड के सभी पेट्रोल पंप सामान्य रूप से संचालित हैं, जबकि हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड के दो पंप तकनीकी कारणों से अस्थायी रूप से बंद हैं, जिन्हें जल्द चालू किया जायेगा. डीएम ने शादी के सीजन में बढ़ती मांग को देखते हुए 5–10 प्रतिशत अतिरिक्त स्टॉक रखने और आपूर्ति बाधित न होने के निर्देश दिये. उन्होंने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की. एलपीजी की स्थिति पर बताया गया कि 54 एजेंसियों के जरिये प्रतिदिन औसतन 8851 सिलेंडर वितरित हो रहे हैं और बैकलॉग घटाकर 3.6 कर दिया गया है. इसे 3 से कम करने के निर्देश दिये गये. साथ ही बिहारशरीफ, राजगीर और सिलाव में पीएनजी पाइपलाइन बिछाने का कार्य जारी है और अब तक 1814 उपभोक्ताओं को कनेक्शन दिया गया है. डीएम ने जमाखोरी व कालाबाजारी पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी देते हुए टोल फ्री नंबर 06112-233168 जारी किया है.

विज्ञापन
AMLESH PRASAD

लेखक के बारे में

By AMLESH PRASAD

AMLESH PRASAD is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन