गोपालगंज में होमगार्ड ने सर्विस रायफल से खुद को मारी गोली, जांच के लिए बुलायी गयी फॉरेंसिंक टीम
Author : Prabhat Khabar News Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 27 Mar 2021 4:56 PM
Bihar News: बिहार के गोपालगंज जिले के टाउन थाने में शनिवार की दोपहर खाना खाने के बाद होमगार्ड सिधवलिया थाने के बुधसी गांव का निवासी गुरु निधि सिंह ने सर्विस रायफल से खुद को गोली मार ली. जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गयी. वह पिछले डेढ़ साल से नगर थाने में तैनात था.
Bihar News: बिहार के गोपालगंज जिले के टाउन थाने में शनिवार की दोपहर खाना खाने के बाद होमगार्ड सिधवलिया थाने के बुधसी गांव का निवासी गुरु निधि सिंह ने सर्विस रायफल से खुद को गोली मार ली. जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गयी. वह पिछले डेढ़ साल से नगर थाने में तैनात था. घटना की सूचना मिलने पर पुलिस कप्तान आनंद कुमार ने पहुंचकर इस मामले की जांच की. एसपी ने जांच के बाद मुजफ्फरपुर से फॉरेंसिंक टीम को बुलाने का निर्देश दिया है.
बताया जाता है कि होमगार्ड गुरु निधि सिंह अपने सहयोगियों के साथ खाना खाने गया. भोजन कर थाने में पहुंचने के बाद इंस्पेक्टर के पुराने कार्यालय में पहुंचा, जहां सर्विस रायफल से खुद को गोली मार ली.
गोली चलने की आवाज मिलते ही थाने के पुलिसकर्मी अलर्ट हो गये और पोजीशन बना ली. कुछ देर बाद पता चला कि थाने के ही एक होमगार्ड ने सर्विस रायफल से गोली मारकर खुदकुशी कर ली है.
फिलहाल इंस्पेक्टर के पुराने कार्यालय को सील कर दिया गया है. सदर एसडीपीओ नरेश पासवान ने बताया कि मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गयी है. उधर, शव का पोस्टमार्टम कराने के लिए मेडिकल बोर्ड का गठन किया गया. पुलिस ने रायफल को जब्त कर लिया है.
एसपी ने बताया कि परिजनों के आने के बाद पोस्टमार्टम कराकर आगे की प्रक्रिया पूरी करायी जायेगी. एसपी ने कहा कि मृतक होमगार्ड किसी बात को लेकर तनाव में था, जिसकी जांच की जा रही है.
Posted by: Radheshyam Kushwaha
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










