Bihar News: महिला पुलिसकर्मी की वर्दी में घुसकर बैठा था 'कोबरा', पढ़िए फिर क्या हुआ
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 14 Jul 2022 8:42 PM
Bihar News: महिला ब्लैक कोबरा को देखते ही डर गई. तुरंत उन्होंने अपनी साथी पुलिसकर्मियों को इसकी सूचना दी. कहा कि विषैला सांप फन फैलाए बैठा था. सांप आक्रामक रूप धारण कर फुफकार मार रहा है.
सांप का नाम सुनते ही हम डर जाते हैं और दिल की धड़कनें बढ़ जाती हैं. फिर आपके ड्रेस से सांप निकल जाए तो क्या होगा. ऐसा ही एक चौंकाने वाला मामला बिहार के छपरा से सामने आया है. जब एक महिला पुलिसकर्मी की ड्रेस से ब्लैक कोबरा निकला.
दरअसल, महिला पुलिसकर्मी जब अपना ड्रेस पहनने के लिए लेने पहुंची तो उसमें पहले से पनाह ले रहे ब्लैक कोबरा ने फुफकारा और बाहर निकला. महिला ब्लैक कोबरा को देखते ही डर गई. तुरंत उन्होंने अपनी साथी पुलिसकर्मियों को इसकी सूचना दी. कहा कि विषैला सांप फन फैलाए बैठा था. सांप आक्रामक रूप धारण कर फुफकार मार रहा है. यह सुनकर थाना में तैनात पुलिस कर्मियों के होश उड़ गए.
पुलिसकर्मियों ने बताया कि बड़ी मशक्कत से किसी तरह पुलिस वर्दी से सांप को बाहर निकाला गया. आसपास के लोगों का कहना है कि सावन का महीना आते ही पहलेजा घाट से लेकर सोनपुर रेलवे लाइन और सड़क किनारे स्थित झोपड़ियों में विषैले सांप का बसेरा हो जाता है. यह पूरा मामला छपरा के पहलेजा ओपी से जुड़ा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










