Bihar LPG e-KYC Update: 16 अगस्त तक निपटा लें यह काम, वरना बंद हो सकता है आपका एलपीजी गैस कनेक्शन
गैस सिलेंडर
Bihar LPG e-KYC Update: 16 अगस्त के बाद बिना ई-केवाईसी वाले ग्राहकों के गैस कार्ड अस्थायी रूप से ब्लॉक कर दिए जाएंगे. इसका सीधा असर यह होगा कि आप ऑनलाइन या फोन करके नया सिलेंडर बुक नहीं कर पाएंगे. गैस एजेंसियों का कहना है कि यह कदम उन इनएक्टिव खातों को छांटने के लिए उठाया जा रहा है, जो लंबे समय से इस्तेमाल में नहीं हैं
Bihar LPG e-KYC Update: बिहार में रसोई गैस इस्तेमाल करने वालों को 16 अगस्त तक ई-केवाईसी (e-KYC) कराना जरूरी कर दिया गया है. तय तारीख तक जांच न होने पर आपका कनेक्शन बंद किया जा सकता है. इससे आपको नया गैस सिलेंडर मिलने में दिक्कत आ सकती है.
गैस एजेंसी के अधिकारी ने क्या कहा?
गैस एजेंसी के अधिकारियों का कहना है कि गैस की सप्लाई बिना रुके चलती रहे, इसके लिए यह जांच बहुत जरूरी है. ग्राहकों को आखिरी तारीख का इंतजार किए बिना जल्द से जल्द यह काम पूरा कर लेना चाहिए.
यह नियम खास तौर पर उन लोगों के लिए जरूरी है, जिन्होंने लंबे समय से अपने कनेक्शन की जानकारी अपडेट नहीं की है. ऐसे ग्राहकों को अपनी गैस एजेंसी में जाकर तुरंत अपने जरूरी कागज जमा करने होंगे.
आखिर क्यों कराई जा रही है यह जांच?
ई-केवाईसी कराने का मुख्य मकसद फर्जी कनेक्शनों की पहचान करना और असली ग्राहक का पता लगाना है. इससे सही लोगों को ही सरकारी मदद और सब्सिडी का फायदा मिल सकेगा.
बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें
e-KYC कराने की प्रक्रिया और आवश्यक दस्तावेज
गैस एजेंसियों द्वारा उपभोक्ताओं से जल्द से जल्द बायोमेट्रिक सत्यापन कराने की अपील की जा रही है. इन तरीकों से करा सकते हैं ई-केवाईसी-
- उपभोक्ता अपना आधार कार्ड, गैस पासबुक और मोबाइल नंबर लेकर अपनी संबंधित गैस एजेंसी जा सकते हैं.
- गैस सिलेंडर डिलीवरी के समय आने वाले डिलीवरी कर्मी के पास मौजूद ऐप से भी ई-केवाईसी कराई जा सकती है.
- गैस उपभोक्ता मोबाइल ऐप के माध्यम से खुद भी घर बैठे ई-केवाईसी की प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं.
इसे भी पढ़ें: बिहार के 10133000 पेंशनधारियों के अकाउंट में सम्राट सरकार ने भेजे 1100 रुपये, ऐसे चेक करें अपना पैसा
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By परितोष शाही
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










