ePaper

Bihar Flood: पटना में गंगा खतरे के निशान के ऊपर, दियारा क्षेत्र के 78 स्कूल बंद

Updated at : 20 Jul 2025 7:00 AM (IST)
विज्ञापन
bihar flood news

बिहार में बाढ़

Bihar Flood: बिहार में मानसून की बारिश से गंगा समेत कई नदियों का जलस्तर बढ़ने लगा है. पटना जिले में गंगा का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर चला गया है. इसके कारण गंगा से सटे दियारा इलाके में गंगा का पानी प्रवेश कर गया है. प्रशासन ने इलाके के तमाम स्कूलों को बंद करने का फैसला किया है.

विज्ञापन

Bihar Flood: पटना. बारिश के चलते बिहार में गंगा समेत छह नदियों के जलस्तर में लगातार भारी वृद्धि हो रही है. पटना में गंगा खतरे के निशान से ऊपर बह रही है, जिसके चलते दियारा क्षेत्र के 78 विद्यालयों को बंद करने का फैसला लिया गया है. 8 प्रखंड़ों के ये सभी विद्यालय करीब-क़रीब पूरी तरह से जलमग्न हो गये हैं. दियारा क्षेत्र के गांव टापू में तब्दील हो गये हैं. ज्यादातर गांवों का सड़क संपर्क पूरी तरह से टूट गया है.

सभी रास्तों पर पानी, नाव का ही सहारा

दियारा क्षेत्र की सड़कों पर भी गंगा नदी की बाढ़ का पानी बह रहा है. गांव की गलियों में भी नदी का पानी भर गया है. गंगा नदी का पानी फैलने से अब नाव ही आवागमन का एकमात्र साधन रह गया है. इससे दियारा वासियों की परेशानी बढ़ गयी है. दियारावासी संभावित बाढ़ को देखते हुए अपनी कीमती सामानों, खाद्यान्न व आवश्यक चीजों को सुरक्षित करने में जुट गये हैं.

खेत डूबा, फसल बर्बाद

गंगा नदी के जलस्तर में हुई वृद्धि से दियारा क्षेत्र का शत प्रतिशत खेत डूब गया है. गंगा नदी का पानी फैलने से फसलों का बर्बाद होना तय हो गया है. इससे किसानों व पशुपालकों में मायूसी देखी जा रही है. दियारावासियों का कहना है कि प्रशासन ने अब तक नाव की पर्याप्त व्यवस्था नहीं की है. स्कूल भी बाढ़ की चपेट में आ गए हैं. ऐसे में प्रशासन ने 78 स्कूलों को बंद करने का फैसला लिया है.

Also Read: Bihar Election: राहुल गांधी अगस्त में आ रहे बिहार, नक्लसलग्रस्त इलाके में बितायेंगे रात

विज्ञापन
Ashish Jha

लेखक के बारे में

By Ashish Jha

डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव. लगातार कुछ अलग और बेहतर करने के साथ हर दिन कुछ न कुछ सीखने की कोशिश. वर्तमान में बंगाल में कार्यरत. बंगाल की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को टटोलने के लिए प्रयासरत. देश-विदेश की घटनाओं और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स को सीखने की चाहत.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन