पानी में डूबने से नौ वर्षीय बच्चे की गयी जान

Published at :05 Jun 2017 12:41 AM (IST)
विज्ञापन
पानी में डूबने से नौ वर्षीय बच्चे की गयी जान

जगदीशपुर : जगदीशपुर थाना क्षेत्र के बभनिआंव गांव में स्थित गड्ढे में डूबने से नौ वर्षीय बच्चे की मौत हो गयी. यह घटना उस वक्त घटी जब बच्चा खेलते- खेलते गड्ढे के समीप पहुंच गया. पैर फिसल जाने के कारण गड्ढे में चला गया और डूबने से उसकी मौत हो गयी. जानकारी के अनुसार मृतक […]

विज्ञापन

जगदीशपुर : जगदीशपुर थाना क्षेत्र के बभनिआंव गांव में स्थित गड्ढे में डूबने से नौ वर्षीय बच्चे की मौत हो गयी. यह घटना उस वक्त घटी जब बच्चा खेलते- खेलते गड्ढे के समीप पहुंच गया. पैर फिसल जाने के कारण गड्ढे में चला गया और डूबने से उसकी मौत हो गयी. जानकारी के अनुसार मृतक बभनिआंव गांव के महादलति टोला निवासी मंजूल राम का पुत्र बॉबी देवल बताया जाता है. घटना की जानकारी मिलते ही परिवार के लोग गड्ढे से बच्चे को निकाल लिया तथा इसकी सूचना जगदीशपुर थाना को दी.

मौके पर पहुंचे जगदीशपुर थाना पुलिस ने बच्चे के शव को पोस्टमार्टम के लिए आरा भेज दिया. बताया जा रहा है कि मंजूल राम को दो पुत्र तथा एक पुत्री है. मृतक बच्चा भाइयों में सबसे बड़ा था. छोटा बच्चा सात माह का है. घटना के बाद महादलित टोले में अफरातफरी का माहौल कायम हो गया. मंजूल राम पेशे से नाच गान करता है.

घटना के बाद पूरा परिवार सदमे में है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन