केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ युवा राजद देगा धरना

चरपोखरी : केंद्र सरकार की युवा विरोधी नीतियों के खिलाफ युवा राजद के कार्यकर्ता सूबे के सभी प्रखंड मुख्यालय पर धरना देंगे. उक्त बातें युवा राजद के प्रदेश सचिव सत्यनारायण यादव ने प्रखंड के विभिन्न पंचायतों के दौरा करने के बाद कहीं. उन्होंने कहा कि अच्छे दिन का सपना दिखाने वाली मोदी सरकार ने युवाओं […]
चरपोखरी : केंद्र सरकार की युवा विरोधी नीतियों के खिलाफ युवा राजद के कार्यकर्ता सूबे के सभी प्रखंड मुख्यालय पर धरना देंगे. उक्त बातें युवा राजद के प्रदेश सचिव सत्यनारायण यादव ने प्रखंड के विभिन्न पंचायतों के दौरा करने के बाद कहीं. उन्होंने कहा कि अच्छे दिन का सपना दिखाने वाली मोदी सरकार ने युवाओं को रोजगार देने के बजाय पहले से मौजूद अवसर को भी समाप्त कर दिया है.
ऐसी स्थिति में युवा वर्ग अपने आप को ठगा महसूस कर रहे हैं. जन संपर्क के दौरान युवाओं से अपील करते हुए प्रदेश सचिव ने कहा कि मोदी सरकार के इस नाकामी के खिलाफ आठ जून को सूबे के सभी प्रखंड कार्यालय के सामने युवा राजद द्वारा धरना के माध्यम के रोजगार की मांग की जायेगी. इस दौरान युवा राजद के प्रखंड अध्यक्ष संजय सिंह, शैलेंद्र कुमार,अजित कुमार, रिपु कुमार, पप्पू साह, मुन्ना यादव सहित अन्य लोग शामिल थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










