कोइलवर पुल पर लगा महाजाम, फंसे रहे वाहन
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :04 Jun 2017 12:14 AM (IST)
विज्ञापन

बराती वाहन भी फंसे, जाम हटाने में जवानों के छूटे पसीने कोइलवर : कोइलवर पुल पर शनिवार को महा जाम लग गया. जाम में घंटों वाहन फंसे रहे और गरमी के कारण लोगों का हाल- बेहाल हो गया था. जाम में कई बराती वाहन व एंबुलेंस भी फंसे रहे. जाम हटाने में पुल पर तैनात […]
विज्ञापन
बराती वाहन भी फंसे, जाम हटाने में जवानों के छूटे पसीने
कोइलवर : कोइलवर पुल पर शनिवार को महा जाम लग गया. जाम में घंटों वाहन फंसे रहे और गरमी के कारण लोगों का हाल- बेहाल हो गया था. जाम में कई बराती वाहन व एंबुलेंस भी फंसे रहे. जाम हटाने में पुल पर तैनात जवानों की भी पसीने छूट गये. पुल के दोनों छोर पर वाहनों की लंबी कतार लगी हुई थी. जाम का मुख्य कारण छोटे वाहनों के बेतरतीब ढंग से खड़ा करना और बालू लदे ट्रैक्टरों को बताया जा रहा है. लगभग पांच घंटे तक लोग जाम में पिसते रहे.
जाम हटाने गये पुलिस बल के जवानों के साथ भी जाम में फंसे लोगों की हल्की बहस हुई.
बताया जा रहा है कि आरा की तरफ से पटना की ओर जाने के क्रम में कई लोग वाहनों को पुल के मुहाने पर भी लाकर बेतरतीब ढंग से लगा दे रहे थे. कुछ देर में ही कई छोटे वाहन आगे निकलने की जल्दी में पुल के मुहाने पर आ गये. इसके बाद देखते- देखते जाम लग गया.
एक छोर पर जाम लगते ही परेव की तरफ भी जाम की स्थिति पैदा हो गयी. जाम लगते ही पुलिस बल के जवान सक्रिय हो गये लेकिन कुछ मिनटों में ही महा जाम लग गया और सैकड़ों की संख्या में वाहनों की लंबी कतार लग गयी. बरात विदाई कर लौट रही कई गाड़ियों में दूल्हा- दुल्हन फंसे हुए थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










