कैंप लगा कर दिव्यांगों को दिया जायेगा उपकरण
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :03 Jun 2017 8:29 AM (IST)
विज्ञापन

आरा : कैंप लगा कर जिले में सभी दिव्यांगों को आवश्यक उपकरण दिया जायेगा. इसके लिए सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री थावरचंद गहलोत ने पत्र के माध्यम से आरा सांसद आरके सिंह को इसकी जानकारी दी है. इस संबंध में आरा के सांसद आरके सिंह ने मंत्री को पत्र लिख कर जिले में दिव्यांगों का […]
विज्ञापन
आरा : कैंप लगा कर जिले में सभी दिव्यांगों को आवश्यक उपकरण दिया जायेगा. इसके लिए सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री थावरचंद गहलोत ने पत्र के माध्यम से आरा सांसद आरके सिंह को इसकी जानकारी दी है.
इस संबंध में आरा के सांसद आरके सिंह ने मंत्री को पत्र लिख कर जिले में दिव्यांगों का सर्वे कराने तथा कैंप लगा कर उन्हें आवश्यक उपकरण वितरित करने का आग्रह किया था. इसकी जानकारी देते हुए उनके निजी सचिव आलोक सिंह ने कहा है कि सांसद शनिवार से आरा में रहकर क्षेत्र के स्थानीय लोगों की समस्याओं को सुनेंगे तथा समस्याओं के निराकरण करने का यथासंभव प्रयास करेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










